फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   In paddy season, XEN, SDO, JE should be at their Headquarters.

धान सीजन में एक्सईएन, एसडीओ, जेई अपने हेडक्वार्टरों पर रहें हाजिर

Sun, 12 Jun 2022 10:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
In paddy season, XEN, SDO, JE should be at their Headquarters.
पटियाला। पंजाब में धान सीजन के दौरान सभी एक्सईएन, एसडीओ और जेई हर हालत में अपने-अपने हेडक्वार्टरों पर हाजिर रहेंगे। साथ ही ट्रांसफार्मर जल़ जाने की सूरत में 24 घंटे में बदले जाएंगे। जिससे किसानों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। साथ ही जहां कहीं भी खंभे टेढ़े हैं या तारें ढीली हैं, उन्हें ठीक किया जाए। यह हिदायतें पावरकॉम के सीएमडी इंजीनियर बलदेव सिंह सरां ने जारी की हैं।
विज्ञापन

साथ ही सीएमडी ने साफ किया है कि पावरकॉम में भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। किसी भी अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ लिखित शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। सीएमडी ने बताया कि बार्डर एरिया में 10 तारीख से ट्यूबवेलों की बिजली सप्लाई शुरू हो चुकी है। माझा व दोआबा के किसानों को 14 जून से और मालवा क्षेत्र के किसानों को ट्यूबवेलों की बिजली सप्लाई 17 जून से निर्विघ्न शुरू हो जाएगी। सीएमडी इंजीनियर सरां ने पावरकॉम हेडआफिस में किसान जत्थेबंदियों के नुमाइंदों के साथ धान सीजन को लेकर बैठक की। इसमें डायरेक्टर वितरण डीपीएस ग्रेवाल, डायरेक्टर कामर्शियल गोपाल शर्मा विशेष तौर से मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर इंडियन फार्मर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रधान सतनाम सिंह बहिरू ने मांग की कि ट्यूबवेलों को बिजली सप्लाई देते वक्त पूरी वोल्टेज दी जाए। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा कि पंजाब सरकार की ओर से ट्यूबवेल मोटरों का लोड बढ़ाने वाली फीस कम करने का एलान किया है, उस मुताबिक यह सुविधा कब से किसानों को मिलेगी। जवाब में सीएमडी ने यह सुविधा रविवार से ही किसानों को देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed