{"_id":"61feaa52fb926854282d8b4a","slug":"in-ghannaur-the-preparations-for-the-rally-were-in-favor-of-the-akali-candidate-by-issuing-a-notice-to-chandumajra-the-commission-sought-clarification-patiala-news-pkl4412141118","type":"story","status":"publish","title_hn":"घन्नौर में अकाली प्रत्याशी के हक में थी रैली की तैयारी, केस दर्ज चंदूमाजरा को नोटिस जारी कर आयोग ने मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घन्नौर में अकाली प्रत्याशी के हक में थी रैली की तैयारी, केस दर्ज चंदूमाजरा को नोटिस जारी कर आयोग ने मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
पटियाला। जिले के विधानसभा हलका घन्नौर के अधीन पड़ते गांव मर्दांपुर में शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी प्रेम सिंह चंदूमाजरा के समर्थन में रैली की तैयारी की जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही चुनाव आयोग की टीम मौके पर पहुंच गई। जांच के बाद थाना शंभू पुलिस ने आयोग के अधिकारियों के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मामले के मुताबिक दो फरवरी को दोपहर करीब दो बजे कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि गांव मर्दांपुर की धर्मशाला में शिअद के उम्मीदवार प्रेम सिंह चंदूमाजरा के हक में चुनावी रैली रखी गई है। इसके आधार पर चुनाव आयोग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और वीडियोग्राफी की गई। मौके पर मौजूद प्रबंधकों से पूछताछ के दौरान वह रैली करने संबंधी प्रशासन से अनुमति लेने संबंधी कोई जानकारी नहीं दे सके।
मौके पर पाया गया कि धर्मशाला में लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगी थीं और चाय का भी इंतजाम किया गया था। वहीं धर्मशाला के अंदर और बाहर दोनों जगह प्रेम सिंह चंदूमाजरा के पोस्टर और बैनर लगे हुए थे। इस संबंधी चंदूमाजरा को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया। जवाब में शिअद दफ्तर इंचार्ज कैप्टन खुशवंत सिंह ने कहा कि गांव में उनकी तरफ से कोई चुनावी रैली नहीं की गई, बल्कि लोगों के लिए चाय-पानी का इंतजाम किया गया था। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने इस जवाब पर अंसतोष जताते हुए केस दर्ज करवा दिया है।