फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   In day and night, clouds, rain, heat, relief, Patiala

दिन में हुई रात, काले बादल छाए, बारिश से राहत

Mon, 23 May 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 23 May 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
In day and night, clouds, rain, heat, relief, Patiala
पटियाला में सोमवार दोपहर को काले बादल छाने पर कुछ इस तरह से अंधेरा हो गया। - फोटो : अमर उजाला
पटियाला में सोमवार को दिन में ही रात का माहौल बन गया। बाद दोपहर करीब तीन बजे आकाश में काले बादल छाने से चारों तरफ अंधेरा हो गया। तेज हवाएं चलने लगी और कुछ मिनटों बाद पड़ी बारिश ने लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गरमी से काफी हद तक राहत दिलाई। इस सुहावने मौसम का लोगों ने जी भरकर लुत्फ लिया।
विज्ञापन


पटियाला में पिछले कई दिनों से कहर की गरमी पड़ रही थी। सोमवार सुबह करीब छह बजे कुछ मिनटों के लिए बेहद हल्की बूंदाबांदी पड़ी। जिससे लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा। लोगों की गरमी से राहत मिलने की उम्मीद तब बिल्कुल ही टूट गई, जब नौ बजे के बाद धूप निकल आई। हालांकि दोपहर को फिर से रह-रह कर आकाश में बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे। बाद दोपहर करीब तीन बजे आकाश में अचानक से काले बादल छा गए। जिससे चारों तरफ अंधेरा हो गया। तेज हवा चलने लगी और फिर कुछ ही मिनटों बाद बारिश पड़ने लगी। करीब घंटा भर बारिश पड़ती रही। इस बारिश ने जहां लोगों को गरमी से राहत दिला दी। वहीं लोगों ने इस सुहावने मौसम का खूब आनंद भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed