{"_id":"97e309e08dd7caefa8335b09389ca28d","slug":"immediately-driving-license-after-the-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टेस्ट देने के तुरंत बाद मिलेगा लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब टेस्ट देने के तुरंत बाद मिलेगा लाइसेंस
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
Updated Wed, 10 Feb 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में 32 स्टैंडर्ड ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट केंद्र खोले जा रहे हैं।
यहां ड्राइविंग टेस्ट लेकर मौके पर ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा। रोपड़ में भी ऐसा केंद्र बनकर तैयार हो चुका है। डिप्टी कमिश्नर करनेश शर्मा ने खुद इस स्टैंडर्ड ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट केंद्र के ट्रैक पर गाड़ी चलाकर इसका निरीक्षण किया। यह स्टैंडर्ड ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट केंद्र 1.20 करोड़ की लागत से बनाया गया है।
डीसी करनेश शर्मा ने केंद्र का जायजा लेने के बाद बताया कि यह सेंटर नौ कनाल क्षेत्रफल में बनाया जा रहा है। इसका 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। डीसी ने दावा किया कि यह केंद्र 15 मार्च तक चालू कर दिया जाएगा। सहायक जिला ट्रांसपोर्ट अफ़सर हरसिमरन सिंह सरां ने बताया कि सभी ट्रैकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।