{"_id":"679b9947223de80985098ab8","slug":"husband-throws-wife-and-son-into-bhakra-canal-in-patiala-to-marry-with-girlfriend-2025-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"380 दिन बाद खुला राज: इंग्लैंड में बैठी प्रेमिका ने रची साजिश, पत्नी और डेढ़ साल के बच्चे को दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
380 दिन बाद खुला राज: इंग्लैंड में बैठी प्रेमिका ने रची साजिश, पत्नी और डेढ़ साल के बच्चे को दी दर्दनाक मौत
Thu, 30 Jan 2025 08:52 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 30 Jan 2025 08:52 PM IST
सार
महिला और उसके डेढ़ साल के मासूम बच्चे का हत्यारा और कोई नहीं महिला का पति निकला। आरोपी ने इंग्लैंड में रह रही प्रेमिका से शादी करने के लिए परिवार को खत्म कर दिया। इसके बाद प्रेमिका से दूसरी शादी रचा ली।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के पटियाला में एक साल पहले एक महिला और उसका डेढ़ साल का बच्चा भाखड़ा नहर में गिर गया था। मां और बच्चा गिरा नहीं था उन्हें धक्का दिया गया था। ऐसा करने वाला और कोई नहीं महिला का पति था, जिसने इंग्लैंड में रह रही प्रेमिका से शादी करने के लिए अपने मासूम बच्चे को भी नहर में धकेल दिया। 380 दिन बात इस राज से पर्दा उठा है। दोनों की मौत के बाद आरोपी ने प्रेमिका से शादी रचा ली।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला के पति ने ही अवैध संबंधों के चलते पत्नी और अपने बच्चे को धक्का देकर नहर में फेंक दिया था। इसके आधार पर थाना घग्गा पुलिस ने आरोपी पति व उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ साजिश रचने व हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान शौकीन सिंह निवासी गांव जनेधपुर जिला कैथल हरियाणा और किरनदीप कौर निवासी गांव करतारपुर जोगीपुर जिला पटियाला के तौर पर हुई है। थाना घग्गा इंचार्ज एसआई बलजीत सिंह के मुताबिक फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
थाना इंचार्ज ने बताया कि 15 जनवरी 2024 को आरोपी शौकीन सिंह अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर (30) व अपने डेढ़ साल के लड़के गुरनाज सिंह को लेकर पटियाला के गांव दफ्तरीवाला में अपने ससुराल जा रहा था। रास्ते में गांव कलवाणू के नजदीक भाखड़ा नहर में गिरने से गुरप्रीत कौर और बच्चे गुरनाज की मौत हो गई थी। उस समय शौकीन सिंह ने पुलिस को बयान दिया था कि उसकी पत्नी नारियल नहर में बहाने के लिए गई थी, लेकिन पैर फिसलने के कारण वह नहर में गिर गई। उस समय गुरप्रीत कौर की गोद में उनका बच्चा भी था। दोनों ही पानी के तेज बहाव में बह गए। बाद में गोताखोरों ने गुरप्रीत कौर की लाश को संगरूर में खनौरी के पास से बरामद कर लिया था, लेकिन डेढ़ साल के गुरनाज सिंह का शव आज तक नहीं मिला।
विज्ञापन
Trending Videos
11 महीने बाद रचाई प्रेमिका के साथ दूसरी शादी
इस घटना के करीब 11 महीने के बाद नवंबर 2024 में शौकीन सिंह ने किरनदीप कौर नाम की महिला के साथ गांव अरनो के गुरुद्वारा साहिब में दूसरी शादी कर ली। इससे गुरप्रीत कौर के परिवार वालों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारी के पास मामले की जांच के लिए अर्जी दी। इसके आधार पर टीम बनाकर मामले की पड़ताल शुरू की गई, जिसमें सामने आया कि शौकीन सिंह के पहले से ही किरनदीप कौर के साथ अवैध संबंध थे। दोनों ने गुरप्रीत कौर को अपने रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची और पूरी प्लानिंग के साथ शौकीन सिंह ने गुरप्रीत कौर को ससुराल परिवार जाते समय नहर में धक्का देकर फेंका था।

पति को इंग्लैंड छोड़कर किरनदीप कौर ने की थी शादी
इस घटना के 10 महीने के बाद 29 अक्तूबर 2024 को किरनदीप कौर अपने पति को तलाक दिए बिना ही उसे इंग्लैंड में छोड़कर वापस भारत लौट आई थी। आने के दो दिनों के बाद ही 1 नवंबर 2024 को शौकीन सिंह के साथ शादी कर ली थी। पुलिस ने मृतका गुरप्रीत कौर के पिता अमरीक सिंह की शिकायत पर आरोपी शौकीन सिंह व उसकी दूसरी पत्नी किरनदीप कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।