फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Husband got second marriage by going abroad, in-laws beat the married woman for protesting

विदेश जाकर पति ने रचाई दूसरी शादी, विरोध करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा

Fri, 08 Oct 2021 01:54 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Husband got second marriage by going abroad, in-laws beat the married woman for protesting
पटियाला। थाना बनूड़ के अधीन पड़ते गांव मानकपुर की एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने विदेश में बसे उसके पति, गांव में ही रह रहे ससुर व देवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि विवाहिता के पति ने विदेश जाकर दूसरी शादी रचा ली। जब उसने इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा और दहेज की मांग भी की।
विज्ञापन

रणजीत कौर निवासी गांव मानकपुर ने पुलिस पास शिकायत की है कि उसकी शादी साल 2002 में आरोपी पलविंदर सिंह साथ हुई थी। साल 2005 में आरोपी खुद को अविवाहित बताकर झूठी वेरिफिकेशन कराके विदेश चला गया। बाद में विवाहिता को पता लगा कि उसके पति ने विदेश में जाकर दूसरी शादी करा ली है। जब इस संबंधी उसने ससुराल परिवार से बात की, तो उन्होंने रणजीत को पीटा और पैसों की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed