फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Home Minister Sukhjinder Singh Randhawa and DGP should resign immediately

गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा व डीजीपी तुरंत इस्तीफा दें-भाजपा डीसी दफ्तर के आगे धरना देकर पीएम की सुरक्षा में चूक का किया विरोध

Fri, 07 Jan 2022 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Home Minister Sukhjinder Singh Randhawa and DGP should resign immediately
पटियाला। पटियाला में डीसी दफ्तर के आगे शुक्रवार को जिला भाजपा पटियाला शहरी के प्रधान हरिंदर कोहली की अगुवाई में भाजपाइयों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर फिरोजपुर में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का पंजाब सरकार पर आरोप लगाते इसका कड़ा विरोध किया गया। साथ ही भाजपा ने पंजाब के गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और डीजीपी पंजाब के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा नेता हरिंदर कोहली, भूपेश अग्रवाल, गुरतेज सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब सरकार ने फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बहुत बड़ी लापरवाही की है। इसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता है। पंजाब सरकार अपने इस गैर जिम्मेदाराना रवैये के लिए माफी मांगने की बजाय रैली में भीड़ न जुटी होने की बात कहकर केंद्र पर ही तंज कस रही है, जो सरासर गलत है। भाजपा ने मामले में नैतिकता के आधार पर पंजाब के गृह मंत्री रंधावा और पंजाब के डीजीपी से इस्तीफे की मांग की। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed