फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Heavy rain alert in Punjab monsoon update news

Punjab Weather: मानसून को लेकर आया नया अपडेट... पंजाब में भारी बारिश अलर्ट, जानिए क्या है IMD की भविष्यवाणी

Tue, 24 Jun 2025 02:40 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 24 Jun 2025 02:40 PM IST
सार

पंजाब में मानसून दस्तक दे चुका है। हालांकि सूबे के सभी जिलों में बारिश नहीं हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर नया अपडेट जारी किया है। 

विज्ञापन
Heavy rain alert in Punjab monsoon update news
सुखना लेक पर युवतियां - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में इस बार मानसून अपने तय समय से पहले आ चुका है। करीब सप्ताहभर पहले पहुंचा मानसून अगले दो से तीन दिनों में पूरे राज्य को कवर कर लेगा। मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक अगले दो दिन पंजाब में कई जगह पर भारी बारिश और 26 जून को बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून अच्छा रहेगा, जो पंजाब में गिरते भू-जलस्तर के लिए फायदेमंद होगा। सोमवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। मुख्यत: मौसम शुष्क बना रहा, जिसके चलते पंजाब के तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मंगलवार को भी मौसम शुष्क रहा। इस वजह से गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल किया। 
विज्ञापन


सोमवार को सबसे अधिक तापमान 42.5 डिग्री बठिंडा का दर्ज किया गया। लेकिन अमृतसर, लुधियाना व पटियाला का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य के पास बना है। सबसे कम 23.6 डिग्री का न्यूनतम पारा एसबीएस नगर का दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में अगले चार दिन भारी बारिश होगी। इस दौरान खास तौर से 26 जून को बेहद भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री (सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे), लुधियाना का 35.0 डिग्री (सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे), पटियाला का 37.2 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे), पठानकोट का 36.5 डिग्री, फिरोजपुर का 36.8 डिग्री, फरीदकोट का 38.5 डिग्री और जालंधर का 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का 24.6 डिग्री, पटियाला का 27.4 डिग्री, पठानकोट का 27.5 डिग्री, बठिंडा का 30.0 डिग्री. फरीदकोट का 28.6 डिग्री और जालंधर का 27.3 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed