फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Heavy rain alert in Punjab from tomorrow for five days

Patiala News: पंजाब में कल से पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट

Thu, 03 Jul 2025 08:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain alert in Punjab from tomorrow for five days
-पंजाब का पारा 1 डिग्री गिरा, 38.6 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में शनिवार से पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान पंजाब के उत्तरी, पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर 7 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना है। खास तौर से छह व सात जुलाई को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर और रूपनगर जिलों व आसपास के इलाकों में बहुत भारी बारिश 12 सेंटीमीटर या उससे अधिक होने की संभावना है। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। वीरवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे पंजाब के तापमान में 1 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है, लेकिन अमृतसर का अधिकतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक 38.6 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया।

अमृतसर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री, लुधियाना का 35.4 डिग्री, पटियाला का भी 35.4 डिग्री पठानकोट का 34.2 डिग्री, फिरोजपुर का 33.8 डिग्री और जालंधर का 34.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 26.7 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का 27.4 डिग्री, पटियाला का 28.6 डिग्री, पठानकोट का 27.3 डिग्री, बठिंडा का 28.2, फरीदकोट का 30.9 डिग्री और जालंधर का 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 1.9 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे कम 23.4 डिग्री का न्यूनतम पारा होशियारपुर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed