फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Heavy rain alert in Punjab for two days from August 3

Patiala News: तीन अगस्त से दो दिन पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट

Thu, 31 Jul 2025 07:40 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain alert in Punjab for two days from August 3
-बारिश से पारा सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे दर्ज
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में मानसून लगातार सक्रिय है। वीरवार को पंजाब में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे तापमान में 0.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई। तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सबसे अधिक 33.5 डिग्री का पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी पंजाब मेंं कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तीन व चार अगस्त के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी आज 0.6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। फिलहाल यह सामान्य के पास बना हुआ है लेकिन पटियाला, लुधियाना व बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम 23.9 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। रोपड़ में 16.0 एमएम, मोगा में 5.5 एमएम, होशियारपुर में 4.0 एमएम, बठिंडा में 3.0, पटियाला में 2.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई।

अमृतसर का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री, लुधियाना का 30.2 डिग्री, पटियाला का 28.2 डिग्री, पठानकोट का 32.7 डिग्री, बठिंडा का 31.5 डिग्री, फाजिल्का का 32.6 डिग्री, फिरोजपुर का 30.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 25.8 डिग्री, लुधियाना का 24.4 डिग्री, पटियाला का 25.3 डिग्री, बठिंडा का 25.4 डिग्री, फरीदकोट का 27.7 डिग्री, फाजिल्का का 27.7 डिग्री, फिरोजपुर का 26.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article