फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Heat wave alert for three days in Punjab weather latest news

Punjab Weather : अप्रैल के पहले सप्ताह पारा 37 डिग्री पार, तीन दिन के लिए अलर्ट जारी... ये शहर सबसे गर्म

Fri, 04 Apr 2025 12:07 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 04 Apr 2025 12:07 PM IST
सार

Punjab Weather : पंजाब में अप्रैल के पहले सप्ताह ही तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। दिन में तेज धूप पसीने छुड़ाने लगी है। आने वाले दिनों में मौसम के तेवर और सख्त हो सकते हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Heat wave alert for three days in Punjab weather latest news
मौसम का हाल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पंजाब में गर्मी के तेवर अब सख्त होते जा रहे हैं। अप्रैल की शुरुआत में ही तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दोपहर में तेज धूप निकल रही है, जिससे दिन के समय बाहर निकलने में लोग गुरेज करने लगे हैं। घरों और कार्यालयों में पंखे और एसी चलना भी शुरू हो गए हैं। गर्मी से अभी यह हाल के तो अंदाजा लगा सकते हैं कि मई और जून में गर्मी खूब सताएगी। मई और जून अभी दूर है, लेकिन अप्रैल के दूसरे हफ्ते से ही हीट वेव का अलर्ट है। ऐसे में गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाएगी।

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ रात में अभी गर्मी से राहत है। क्योंकि रात का तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। इस वजह से सुबह, शाम और रात को हल्की ठंडक महसूस हो रही है। 
विज्ञापन


पंजाब में वीरवार को दिन का तापमान 37 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में बुधवार के मुकाबले 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के न्यूनतम तापमान में बीते कुछ दिनों से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी, लेकिन बुधवार-वीरवार की रात में तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल रात का तापमान सामान्य के पास बना है, लेकिन लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले छह दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है, लेकिन साथ ही सात अप्रैल से तीन दिन के लिए पंजाब में कुछ जगहों पर हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा।

पटियाला का तामपान सबसे ज्यादा
वीरवार को सबसे अधिक 37.2 डिग्री का पारा पटियाला का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का तापमान 30.8, लुधियाना का 34.6, पठानकोट का 32.6, बठिंडा का 35.2, फिरोजपुर का 31.2, फरीदकोट का 37.0 और जालंधर का 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम न्यूनतम पारा 12.5 डिग्री का पठानकोट का दर्ज हुआ।


रात में जालंधर सबसे ठंडा
वहीं, अमृतसर का न्यूनतम पारा 15.3, लुधियाना का पारा 14.4 (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), पटियाला का 14.2 (सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे), बठिंडा का 14.6 (1.9 डिग्री नीचे), जालंधर का 13.3, फरीदकोट का 16.8, फिरोजपुर का 14.3 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed