फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Heat wave alert for three days, heat wave to increase

Patiala News: तीन दिन हीट वेव का अलर्ट, बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप

Thu, 22 May 2025 08:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
Heat wave alert for three days, heat wave to increase
-बारिश के बाद पंजाब में पारा गिर कर सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे पहुंचा
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में बीती शाम तेज आंधी तूफान आने व बारिश पड़ने से वीरवार को तापमान में 4.6 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे गिर गया है। सबसे अधिक 42.5 डिग्री का पारा बठिंडा व अबोहर का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 4.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है, लेकिन लुधियाना व पटियाला का न्यूनतम पारा भी सामान्य से नीचे दर्ज हुआ है। शुक्रवार से तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने पंजाब में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी कर दिया है। इससे आने वाले दिनों में गरमी का प्रकोप बढ़ेगा। हालांकि, 24 व 25 मई को पंजाब में हीट वेव के साथ-साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने व बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 26 मई से पंजाब में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए पंजाब में कई जगहों पर तेज हवाएं चलने व बारिश पड़ने की संभावना जताई है।

अमृतसर का अधिकतम पारा 37.3 डिग्री, लुधियाना का 39.8 डिग्री, पटियाला का 34.8 डिग्री, पठानकोट का 37.6 डिग्री, होशियारपुर का 35.0 डिग्री, फिरोजपुर का 38.3 डिग्री, जालंधर का 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम 20.2 डिग्री का न्यूनतम पारा मोहाली का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 27.1 डिग्री, लुधियाना का 23.6 डिग्री, पटियाला का 22.8 डिग्री, पठानकोट का 24.6, बठिंडा का 25.0 डिग्री, जालंधर का 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed