फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   health staff vaccinated in patiala

पद्मश्री डॉ. आरएल मित्तल सहित 319 सेहत स्टाफ ने लगवाई कोवीशील्ड वैक्सीन

Thu, 28 Jan 2021 05:41 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
health staff vaccinated in patiala
पटियाला। कोविड टीकाकरण मुहिम के तहत वीरवार को पटियाला में पद्मश्री डॉ. आरएल मित्तल ने कोवीशील्ड कोविड वैक्सीन लगवाई। वीरवार को कुल 319 सेहत स्टाफ को कोविड वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा. सतिंदर सिंह व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वीनू गोयल ने बताया कि कोविड टीकाकरण मुहिम के तहत जिले में 3406 सेहत मुलाजिमों को कोवीशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए जा चुके हैं। वीरवार को जिले के 11 सरकारी व दो प्राइवेट क्षेत्र के अस्पतालों में कुल 319 सेहत स्टाफ को कोवीशील्ड कोविड वैक्सीन के टीके लगाए गए। टीके लगवाने वालों में पद्मश्री डा. आरएल मित्तल के अलावा डा. एमएम गुप्ता. डा. पूजा गुप्ता, डा. शशि भूषण पांधी, डा. गीतांजलि अरोड़ा, डा, सुनील भारती, डा. राजिंदरपाल गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि जिले में टीकाकरण का काम माहिरों की देखरेख में किया जा रहा है। सेहत स्टाफ के टीका लगने के बाद 30 मिनट निरीक्षण रूम में रखकर ही घर भेजा जाता है। अब तक किसी में भी इस वैक्सीन का बुरा प्रभाव देखने को नहीं मिला है। क्योंकि यह टीका सुरक्षित है। इसलिए सरकारी व प्राइवेट क्षेत्र के माहिर डाक्टरों के साथ सेहत स्टाफ द्वारा भी टीके लगवाने वालों में उत्साह दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed