फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Health Minister, Government Hospital, letterpress, workers hope, suspended, Malerkotla, Sangrur

सेहत मंत्री का अस्पताल में छापा, आशा वर्कर निलंबित

Wed, 15 Jun 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Wed, 15 Jun 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
 Health Minister, Government Hospital, letterpress, workers hope, suspended, Malerkotla, Sangrur
संगरूर के मालेरकोटला में अस्पताल स्टाफ से सवाल पूछते सेहत मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने शहर के सरकारी अस्पताल में मंगलवार को रात को अचानक छापामारी करके अस्पताल के हालात का जायजा लिया। अस्पताल की चरमराई व्यवस्था को देखकर सेहत मंत्री भड़क उठे और उन्होंने अस्पताल प्रशासन की जमकर क्लास ली। ड्यूटी को सही ढंग से नहीं करने के आरोप से खफा सेहत मंत्री ने एक आशा वर्कर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया और अस्पताल के एसएमओ डॉ. गुरशरण सिंह को 10 दिन में प्रबंध दुरुस्त करके इसकी रिपोर्ट देन के आदेश दिए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर विवादों में रहने वाले इस अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्था को लेकर स्थानीय स्तर के भाजपा नेताओं ने सेहत मंत्री से शिकायत की थी। सेहत मंत्री ने जब मरीजों से जानकारी ली तो सच्चाई जानकर हैरत में पड़ गए। वहां मौजूद मरीजों के परिजनों ने आरोप लगाया कि यहां भ्रष्टाचार चरम पर है। मरीजों से आपरेशन के नाम पर पैसे भी ऐंठे जाते हैं। 
विज्ञापन


ज्याणी ने कहा कि सरकारी अस्पताल को दलालों से मुक्ति दिलाने के लिए कडे़ कदम उठाए जाएंगे। एसएमओ की निगरानी में अस्पताल में आपरेशन होंगे। इस मौके पर गीतेश गुप्ता, डीलेश शर्मा, मुश्ताक अहमद हाजिर थे। दूसरी तरफ सेहत मंत्री की छापामारी के बाद जिले के सिविल सर्जन भी नींद से जाग गए। बुधवार को अपनी टीम के साथ पहुंचकर उन्होंने अस्तपाल के हालात का जायजा लिया। सिविल सर्जन सुबोध गुप्ता ने कहा कि आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed