फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Health insurance plans, smart card, merchant, Surjit Singh Rakhra, Patiala

कैबिनेट मंत्री रखड़ा ने बांटे स्मार्ट हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड

Wed, 18 May 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 18 May 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
 Health insurance plans, smart card, merchant, Surjit Singh Rakhra, Patiala
पटियाला में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों को स्मार्ट हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड बांटते कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा। - फोटो : अमर उजाला
जिले में बुधवार को व्यापारियों के लिए भगत पूरण सिंह सेहत बीमा योजना की शुरुआत की गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने व्यापारी परिवारों को स्मार्ट हेल्थ इश्योरेंस कार्ड वितरित किए। यह योजना सरकार की ओर से बेहतर सेहत सुविधाएं प्रदान करने के लिए लागू की गई है। नाभा रोड पर स्थित पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में पटियाला, नाभा व राजपुरा क्षेत्र के व्यापारियों को स्मार्ट हेल्थ इश्योरेंस कार्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन


इस योजना के तहत कार्डधारक जहां अपने सारे परिवार का 50 हजार रुपये तक का मुफ्त इलाज राज्य के प्रमुख 192 सरकारी एवं 232 चुनिंदा निजी अस्पतालों में करवा सकते हैं, वहीं दुर्घटना की सूरत में मौत होने या स्थायी रूप से अपंग होने पर परिवार के मुखिया का पांच लाख तक का बीमा भी किया गया है।
विज्ञापन


रखड़ा ने बताया कि भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना के तहत जिले में अब तक 19 हजार से अधिक कार्ड बनाए जा चुके हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि किसानों को यह सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार की ओर से 220 रुपये सालाना का प्रीमियम अदा किया जाएगा, जबकि व्यापारी वर्ग के लिए कैशलेस सेहत बीमा के अलावा किसी प्रकार की आग से उसके संस्थान को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए पांच लाख तक की राशि का प्रावधान भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रखड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने नीला कार्ड और कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कार्ड योजनाओं की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी के रूप में मुख्य सचिव को नियुक्त किया है। जिला और उप संभागीय स्तर पर डीसी और एसडीएम को कल्याणकारी योजनाओं का नोडल अधिकारी बनाया है। साथ ही हर सोमवार को सभी कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने और रिपोर्ट भेजने के लिए डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही डिप्टी कमिश्नरों से कहा है कि जिन अस्पतालों के पास पर्याप्त सुविधाएं नहीं है उन्हें सूची से बाहर करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed