{"_id":"571b43684f1c1be4718b4617","slug":"grain-market-farmers-wheat-politics-congress-fatehgarh-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अनाज मंडियों में गेहूं ढेरियों पर राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अनाज मंडियों में गेहूं ढेरियों पर राजनीति
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Sat, 23 Apr 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
बस्सी पठाना में गेहूं की लिफ्टिंग न होने की जानकारी देते किसान कमेटी के सदस्य दूलो, भांबरी और नागरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को अनाज मंडियों में पेश आ रहीं दरपेश समस्याओं पर राजनीति गर्माने लगी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा किसान कमेटियों का गठन किया गया है, वहीं आम आदमी पार्टी के नेता भी मंडियों में जाकर किसानों से मिल रहे हैं।
फतेहगढ़ साहिब कांग्रेस किसान कमेटी के राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी, विधायक कुलजीत सिंह नागरा और अन्य नेताओं ने बस्सी पठाना व खमाणों अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और गठबंधन सरकार के खरीद प्रबंधों के खिलाफ नारेबाजी भी की। दूलो, नागरा और भांबरी ने बताया कि सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले भर में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद कार्य शुरू करवाया था लेकिन 23 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार ने आढ़तियों के खाते में फसल का भुगतान राशि नहीं डाली। इससे मजदूर, आढ़ती, ट्रांसपोर्टर और किसानों को एक रुपया तक नहीं मिला।
दूलो ने कहा कि प्रदेश में 12 हजार करोड़ का फूड घोटाला हुआ और एफसीआई के अनाज से भरे गोदाम खाली हो गए। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। नागरा ने कहा कि बेशक केंद्र सरकार ने 17.50 हजार करोड़ रुपये पंजाब के लिए जारी किए हैं लेकिन ये राशि किसानों और आढ़तियों को समय पर मिलेगी या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है। पहले भी सरकारी फंड का दुरुपयोग कर सरकार ने किसानों को समय पर अदायगी नहीं की। कमेटी सदस्यों ने कहा कि अगर एक हफ्ते के दौरान किसानों की फसल का भुगतान नहीं हुआ तो कांग्रेस संघर्ष शुरू करेगी।
विज्ञापन
जिला कंट्रोल खुराक सिविल सप्लाई एवं खपतकार मामलों की अधिकारी रुपिंदरपाल कौर ने कहा कि इस बार पिछले साल के मुकाबले अच्छी लिफ्टिंग हो रही है। अगले दो-चार दिनों में आढ़तियों के खातों में पहली किश्त की राशि आ जाएगी। जहां कहीं थोड़ी बहुत लिफ्टिंग की समस्या है, उसका कारण यह है कि मंडी में एक बार में इकट्ठी फसल आ गई है। कुल मिलाकर सभी खरीद प्रबंध पूरे हैं और मंडियों में मूलभूत सुविधाएं भी किसानों, मजदूर और आढ़तियों के लिए पूरी हैं।
जिला परिषद् चेयरमैन बलजीत सिंह भुट्टा ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस के नेता मंडियों में जाकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं। कुछ तकनीकी कारणों से किसानों की फसल का भुगतान लेट जरूर हुआ है लेकिन 2-3 दिन में आढ़तियों के खाते में फसल की राशि का भुगतान हो जाएगा।