फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Government Mahindra College, Moot Court competition, 10 teams of students, Patiala

स्टूडेंट्स ने माहिर वकीलों की तरह की जिरह

Sun, 18 Sep 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 18 Sep 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
Government Mahindra College, Moot Court competition, 10 teams of students, Patiala
पटियाला के सरकारी महिंदरा कालेज में आयोजित मूट कोर्ट मुकाबले में हिस्सा लेते स्टूडेंट्स। - फोटो : अमर उजाला
रकारी महिंदरा कालेज में ला विभाग की ओर से मूट कोर्ट मुकाबला आयोजित किया गया। प्रिंसिपल डा. सुखबीर सिंह थिंद की अगुवाई में आयोजित इस मुकाबले में 10 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पांच सीनियर वकीलों अनीश शर्मा, अभिनव थापर, अंगद वडैच, मायूर करकारा ने विशेष तौर से शिरकत की। इस मुकाबले में मौजूदा समय में चर्चित मुद्दों पर मूट कोर्ट बहस कराई गई। इस दौरान स्टूडेंट्स ने माहिर वकीलों की तरह जिरह करके सभी को हैरान कर दिया। 
विज्ञापन


डिप्टी जिला अटार्नी बेअंत सिंह धामी ने मुकाबले में विजेता रहे स्टूडेंट्स के नामों की घोषणा की। मुकाबले में चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची, जबकि दो टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। विजेता रहे स्टूडेंट्स में पुरस्कारों का वितरण डिप्टी जिला अटार्नी बेअंत सिंह धामी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोग्रामों के जरिये स्टूडेंट्स को वकालत के पेशे से संबंधित जानकारी मिलती है। जो उन्हें आगे जाकर अपने प्रोफेशन में काम आती है। उन्होंने कहा कि आज वकालत का पेशा समाज के लिए बेहद अहमियत रखता है।


प्रिंसिपल डा. थिंद ने कहा कि कालेज की ओर से स्टूडेंट्स के विकास व सुविधा के लिए पहल के आधार पर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। कालेज में ला विभाग के स्टूडेंट्स की ओर से बड़े जोश के साथ शिक्षा व प्रैक्टिकल गतिविधियों में भाग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed