फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Girl body found in train toilet in Nabha patiala

ट्रेन में युवती का कत्ल: टॉयलेट में मिली लाश, बाजुओं पर टैटू, गले पर निशान, दिल्ली जा रही ट्रेन में हड़कंप

Tue, 03 Dec 2024 08:44 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 03 Dec 2024 08:44 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला के नाभा के धबलान रेलवे स्टेशन पर फाजिल्का से दिल्ली जा रही ट्रेन के शौचालय से 24 साल की एक युवती का शव बरामद हुआ है। रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Girl body found in train toilet in Nabha patiala
ट्रेन - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पंजाब से दिल्ली जा रही ट्रेन में युवती की हत्या हुई है। युवती का शव ट्रेन के शौचालय में मिलने से हड़कंप मंच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


नाभा के धबलान रेलवे स्टेशन पर फाजिल्का से दिल्ली जा रही ट्रेन के शौचालय से 24 साल की एक युवती का शव बरामद हुआ है। रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। रेलवे पुलिस ने युवती का कत्ल होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


पटियाला रेलवे पुलिस के डीएसपी जगमोहन सोही के मुताबिक युवती के माथे पर चोट का निशान है और गला दबाने के भी निशान हैं। तड़के करीब दो बजे यह ट्रेन फाजिल्का से चलती है, जो कई स्टेशनों से गुजरते हुए दिल्ली पहुंचती है। मंगलवार सुबह जब इस ट्रेन ने धुरी स्टेशन को पार किया, तो सूचना मिली कि ट्रेन में किसी यात्री ने एक युवती की लाश शौचालय में पड़ी देखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना पर नाभा के धबलान स्टेशन पर ट्रेन से लाश को बरामद किया गया। युवती की एक बाजू पर महाजन और दूसरी पर एमआर लिखा हुआ है। युवती के माथे पर चोट है और गला दबाने के भी निशान हैं। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। धबलान स्टेशन पहुंचने से पहले यह ट्रेन करीब 11 स्टेशनों पर से गुजरी है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह युवती ट्रेन में कहां से चढ़ी और उसके साथ और कौन था। विभिन्न स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed