फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Gang stealing rice and paddy bags from shellers busted, five arrested

Patiala News: शेलरों से चावल व धान के थैले चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

Sun, 12 Jan 2025 12:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gang stealing rice and paddy bags from shellers busted, five arrested
आरोपियों के पांच और साथी फिलहाल फरार, पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पातड़ां में शेलरों से चावल व धान के थैले चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पटियाला पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रोही राम उर्फ रोही सिंह उर्फ कालिया निवासी गांव हरियाऊ खुर्द जिला पटियाला, विशाल, दिलप्रीत उर्फ छोटू, मनप्रीत सिंह व बंटी सिंह निवासी गांव घराचो जिला संगरूर के तौर पर हुई है। इनके पास से एक टैंपो बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पांच और साथियों की फिलहाल तलाश की जा रही है। एसएसपी डा. नानक सिंह के मुताबिक 4 नवंबर 2024 की मध्य रात्रि को नरवाणा रोड पर गांव दुताल के पास एक गोदाम में स्टोर किए चावलों के 22,000 थैलों में से 144 थैले अज्ञात व्यक्तियों की ओर से चोरी कर लिए गए थे। इस मामले में शिव कुमार निवासी कृष्णा बस्ती की शिकायत पर थाना पातड़ां में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। जांच के दौरान अब उक्त पांचों आरोपियों रोही राम, विशाल, दिलप्रीत, मनप्रीत सिंह व बंटी सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने माना है कि उन्होंने अपने पांच और साथियों सोनी निवासी संगरूर, जस्सी, ज्ञानी, किलर और परमजीत सिंह उर्फ परम उर्फ कालू के साथ मिलकर रात के समय पातड़ां के दो शेलरों में चावलों व धान के थैलों की चोरी की थी। आरोपियों के खिलाफ थाना पातड़ां में केस दर्ज करके पुलिस ने इन पांचों साथियों की तलाश शुरू कर दी है, जबकि पकड़े आरोपियों को अदालत में पेश करके इनका दो दिनों का रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों से अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed