फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Lockdown, Coronavirus, Migrant Workers Leave for Home via Trains From Punjab

पंजाबः विभिन्न जिलों से प्रवासी मजदूरों को लेकर ट्रेनें रवाना, श्रमिक बोले- घर जा रहे, बहुत खुश हैं

Mon, 11 May 2020 10:38 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/फिरोजपुर/पटियाला
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/फिरोजपुर/पटियाला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 11 May 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Lockdown, Coronavirus, Migrant Workers Leave for Home via Trains From Punjab
श्रमिकों को रवाना करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के विभिन्न जिलों शनिवार को कई ट्रेनें प्रवासी मजदूरों को लेकर रवाना हुईं। इस दौरान श्रमिकों के चेहरों पर घर जाने की खुशी देखते ही बनी। रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि रविवार को पांच श्रमिक स्पैशल ट्रेन चलाई गई, जो लुधियाना से हरदोई, जालंधर सिटी से सुलतानपुर, अमृतसर से बरौनी, लुधियाना से बेतिया तथा बठिंडा से झारखंड के लिए रवाना हुई है। अभी तक तीस ट्रेनें चलाकर 34 हजार 436 मजदूरों अपने घरों में पहुंचाया जा चुका है।
विज्ञापन


डीआरएम ने बताया कि लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए राज्य सरकार की मांग पर श्रमिक स्पैशल ट्रेनें चलाकर उन्हें अपने घर पहुंचाया जा रहा है। रविवार को पांच श्रमिक स्पैशल ट्रेनें चलाई गई। पहली ट्रेन लुधियाना से हरदोई के लिए चलाई गई, इसमें 1200 यात्री सवार थे। जबकि दूसरी ट्रेन जालंधर सिटी से सुल्तानपुर के लिए 1200 यात्रियों के साथ, तीसरी ट्रेन अमृतसर से बरौनी के लिए 1168 यात्रियों के साथ चलाई गई हैं।
विज्ञापन


चौथी ट्रेन लुधियाना से बेतिया के लिए 1200 यात्रियों के साथ तथा पांचवीं ट्रेन बठिंडा से झारखंड के लिए लगभग 1200 यात्रियों के साथ सफलतापूर्वक रवाना किया गया। सभी मजदूरों को संक्रमण से सुरक्षा हेतु मास्क एवं सेनिटाइजर प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक तकरीबन तीस ट्रेनें चलाकर 34 हजार 436 मजदूरों को उनके घर पहुंचाया गया है। ये ट्रेनें जालंधर, लुधियाना, अमृतसर व बठिंडा से चलाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, फाजिल्का के डीसी अरविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि रविवार को लॉकडाउन के दौरान फाजिल्का में फंसे 25 मजदूरों को बस में सवार कर बठिंडा रेलवे स्टेशन भेजा है। जो बठिंडा रेलवे स्टेशन से चलने वाली स्पैशल ट्रेन के माध्यम झारखंड जाएंगे। इनमें अबोहर से सौलह व फाजिल्का से नौ मजदूर थे। रविवार को शाम पांच बजे बठिंडा से ट्रेन रवाना होगी।

1168 प्रवासी मजदूरों को किया बिहार रवाना

अमृतसर। 1168 प्रवासी मजदूरों को लेकर दूसरी विशेष ट्रेन बिहार के बरौनी के लिए रवाना हो गई। बरौनी रवाना करने से पहले इन मजदूरों का डॉक्टरी निरीक्षण करवाया गया। इन मजदूरों को उनके घरों से बसों में रेलवे स्टेशन तक लाया गया। जिला प्रसाशन ने इन सभी मजदूरों को खाने के पैकेट और पानी की बोतल उपलब्ध करवाई। मजदूरों को बरौनी जाने के लिए टिकट भी दिया गया। घर जाने की ख़ुशी में मजदूरों ने रेलवे स्टेशन पर तालियां बजाकर प्रशासन का धन्यवाद किया।

बिहार और झारखंड के लिए ट्रेन रवाना
बठिंडा। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए कर्फ्यू में पच्चीस सौ से अधिक प्रवासी मजदूरों को रविवार को श्रमिक ट्रेनों से बिहार एंव झारखंड भेजा गया। बिहार के मुजफरपुर के लिए ट्रेन कांग्रेसी विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने रवाना किया।  शाम को दूसरी ट्रेन को जिला प्रशासन ने झारखंड के लिए रवाना किया।

ांग्रेसी विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि सूबा सरकार ने प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए 35 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। प्रवासी मजदूरों भोजन एवं खाने पीने का अन्य समान भी मुहैया करवाया जा रहा है। बिहार के मुजफरपुर के लिए रवाना हुई ट्रेन में 1488 और झारखंड के लिए रवाना हुई ट्रेन में 1188 प्रवासी मजदूर शामिल थे।

वडिंग ने बताया कि दोनों ट्रेनों का जो साढे़ चौदह लाख उसे अधिक का किराया पंजाब सरकार ने अदा किया है। उन्होंने बताया कि सभी मजदूरों का पहलें मेडिकल चेकअप करवाया गया। उसके बाद ही मजदूरों को ट्रेनों में बैठाया गया। मजदूरों से वडिंग ने कहा कि वो हालात सुधरने के बाद वापस पंजाब आएं।

घर वापसी की आस लिए रेलवे ग्राउंड में पहुंचे मजदूरों में से कुछ ऐसे भी थे जो आज की ट्रेनों में घर नहीं जा पाए। रविवार को सुबह भारी गिनती मेें रेलवे ग्राउंड में प्रवासी मजदूर पहुंचे थे और कोरोना को लेकर एक मीटर की दूरी के बनाए नियम की धज्जियां उड़ाते रहे।

फरीदकोट से झारखंड के 105 लोगों को भेजा

राज्य सरकार की तरफ से लॉकडाउन के कारण पंजाब में फंसे दूसरे राज्यों के लोगों को उनके अपने प्रदेशों में वापिस भेजा जा रहा है। इसके तहत ही रविवार को फरीदकोट जिले में फंसे झारखंड के 105 लोगों को पीआरटीसी की तीन बसों से बठिंडा भेजा गया और यह लोग रविवार शाम को ही बठिंडा से डालटेल (झारखंड) जाने वाली विशेष ट्रेन के माध्यम से रवाना होंगे।

डिप्टी कमिशनर कुमार सौरभ राज ने बताया कि इन सभी ने वापस जाने की इच्छा जताते हुए राज्य सरकार की वेबसाइट पर पंजीकरण करवाया था और संबंधित एसडीएम दफ्तरों में आवेदन दिया था। इसके बाद उनकी सेहत की जांच करवाई गई और मेडिकल तौर पर फिट पाए गए 105 लोगों को वापिस भेजा जा रहा है।

इन लोगों में 70 फरीदकोट, 30 कोटकपूरा व 5 व्यक्ति जैतो उपमंडल से संबंधित है। अपने प्रदेश लौट रहे लोगों ने पंजाब सरकार व जिला प्रशासन का आभार जताया। इस मौके पर एसडीएम परमदीप सिंह, जीए तरसेम चंद, तहसीलदार परमजीत सिंह बराड़, नायब तहसीलदार अनिल शर्मा आदि भी हाजिर रहे। कोटकपूरा से सम्बंधित झारखंड के लोगों की बस को मार्केट कमेटी दफ्तर से एसडीएम मेजर अमित सरीन ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

1200 यात्रियों को लेकर उत्तरप्रदेश के आंबेडकर नगर जिले के लिए ट्रेन रवाना

पटियाला रेलवे स्टेशन से रविवार को चौथी स्पेशल ट्रेन 1200 यात्रियों को लेकर उत्तरप्रदेश के आंबेडकर नगर जिले के लिए रवाना हुई। सभी यात्रियों को खाने में बिरयानी, पीने का पानी व मुफ्त टिकटें मुहैया कराई गईं। डीसी कुमार अमित ने बताया कि जिन लोगों के साथ छोटे बच्चे थे उनको बिस्कुट और दूध के पैकेट भी मुहैया करवाए गए हैं ताकि रास्ते में किसी तरह की दिक्कत न हो।

उन्होंने बताया कि अब बिहार समेत अन्य राज्यों के लोगों की घर वापसी के लिए भी पंजाब सरकार की ओर से विशेष ट्रेनें भेजी जाएंगी। ट्रेन को रवाना करने से पहले सेहत विभाग की ओर से सारे यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई। सभी यात्रियों ने इन सारे प्रबंधों के लिए सरकार व प्रशासन का धन्यवाद किया। साथ ही इनमें जो प्रवासी मजदूर थे उन्होंने कहा कि लॉकडाउन खुलने के बाद वह वापस पटियाला आकर काम करने के इच्छुक हैं।

जालंधर से 1200 प्रवासी सुल्तानपुर रवाना
सिटी रेलवे स्टेशन से रविवार को 15वीं श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन 1200 प्रवासियों को लेकर सुल्तानपुर रवाना हुई। इस पर राज्य सरकार ने 5.76 लाख रुपये खर्च किए हैं। रविवार को ट्रेन गाड़ी डीसीपी बलकार सिंह की देख रेख में अपनी मंजिल की तरफ रवाना हुई। ट्रेन में प्रवासियों को चढ़ाने से पहले पंजाब रोडवेज की बसों द्वारा बल्ले-बल्ले फार्म और खालसा सीसे स्कूल नकोदर रोड से रेलवे स्टेशन पर लाया गया। प्रवासियों को ट्रेन से चढ़ाने से पहले स्वास्थ्य टीम द्वारा सभी की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed