फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Former MP Prem Singh Chandumajra met Majithia in Patiala Jail

पटियाला जेल में बंद मजीठिया से मिले पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा कहा, कांग्रेस ने राजनीतिक बदले की भावना से मजीठिया खिलाफ दर

Wed, 02 Mar 2022 10:14 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:14 PM IST
विज्ञापन
Former MP Prem Singh Chandumajra met Majithia in Patiala Jail
पटियाला जेल में बंद मजीठिया से मिले पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा
विज्ञापन

- कहा, कांग्रेस ने राजनीतिक बदले की भावना से मजीठिया पर दर्ज कराया मामला
- भाखड़ा विवाद पर चन्नी और केजरीवाल ने केंद्र के आगे घुटने टेके
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अकाली नेता लखवीर सिंह लोधीनंगल और विधायक हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने बुधवार को सेंट्रल जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात की।
चंदूमाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने सियासी बदले की भावना से प्रेरित होकर मजीठिया पर केस दर्ज करवाया है। अकाली दल कभी भी जेलों में डाले जाने से न डरा है और न ही डरेगा।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में चंदूमाजरा ने कहा कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की नुमाइंदगी पंजाब से छीनना केंद्र का फेडरल ढांचे के खिलाफ कदम है। ऐसे गलत मंसूबे रखने वाली केंद्र सरकार को रोकना आज हर राजनेता का अहम कर्तव्य है। उन्होंने चिंता जाहिर करते कहा कि पहले पंजाब का पानी व राजधानी को छीना गया और अब कानून को ताक पर रखकर पंजाब के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। भाखड़ा विवाद पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की चुप्पी पर भी चंदूमाजरा ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चन्नी और केजरीवाल ने केंद्र के आगे घुटने टेक दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed