{"_id":"68d2921ee5fde43a270b29d5","slug":"former-minister-harmel-singh-tohra-cremated-in-patiala-sons-lit-funeral-pyre-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पूर्व मंत्री हरमेल टोहड़ा का अंतिम संस्कार, बेटों ने दी मुखाग्नि, धार्मिक और राजनीतिक हस्तियां पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पूर्व मंत्री हरमेल टोहड़ा का अंतिम संस्कार, बेटों ने दी मुखाग्नि, धार्मिक और राजनीतिक हस्तियां पहुंची
Tue, 23 Sep 2025 05:57 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 23 Sep 2025 05:57 PM IST
सार
पूर्व मंत्री हरमेल सिंह टोहड़ा का पटियाला के नाभा में उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। उनके दोनों बेटों ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में धार्मिक और राजनीतिक हस्तियां पहुंची थी।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री हरमेल सिंह टोहड़ा का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व मंत्री हरमेल सिंह टोहड़ा (77) को मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ों लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। हरमेल सिंह टोहड़ा का अंतिम संस्कार पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों और सरकारी सम्मान के साथ गांव टोहड़ा के श्मशानघाट में किया गया। उनके बेटे हरिंदरपाल सिंह टोहड़ा और कंवरवीर सिंह टोहड़ा ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से पटियाला की डीसी डॉ. प्रीति यादव और जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम नाभा डॉ. इस्मत विजय सिंह ने टोहड़ा को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर पटियाला पुलिस की एक टुकड़ी ने मातमी धुन बजाई और जवानों ने अपने हथियार उल्टे करके गार्ड ऑफ ऑनर देते फायर करके सलामी दी। 21 सितंबर को टोहड़ा का मोहाली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हरमेल सिंह टोहड़ा, दिवंगत जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहरा के दामाद थे, जो लंबे समय तक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रहे। उनके परिवार में पत्नी व एसजीपीसी सदस्य कुलदीप कौर टोहरा, बेटा हरिंदर पाल सिंह और कंवरवीर सिंह टोहड़ा, बेटी जसप्रीत कौर और गुरमनप्रीत कौर हैं। हरमेल सिंह टोहड़ा 1997 में ढकाला विधानसभा क्षेत्र (अब सनौर) से विधायक चुने गए थे और लोक निर्माण विभाग के मंत्री थे।
विज्ञापन
पारिवारिक टोहड़ा के फूल चुनने और अंगीठा रखने की रस्म 24 सितंबर को सुबह 9 बजे गांव के श्मशानघाट में होगी, जबकि श्रद्धांजलि समारोह रविवार 28 सितंबर को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक गांव टोहड़ा की अनाज मंडी में होगा।
हरमेल सिंह टोहड़ा के अंतिम संस्कार के अवसर पर गुरुद्वारा श्री मोती बाग साहिब के ग्रंथी ज्ञानी हरविंदर सिंह ने जपजी साहिब का पाठ किया और अरदास की। इस दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियों, स्थानीय निवासियों और रिश्तेदारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।