फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Former Chief Minister Rajinder Kaur Bhattal, Congress, Punjab, rally, power failure, Sunam, Sangrur

पंजाब के पास फालतू बिजली होने के दावे झूठे : भट्ठल

Wed, 28 Sep 2016 02:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 28 Sep 2016 02:33 PM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister Rajinder Kaur Bhattal, Congress, Punjab, rally, power failure, Sunam, Sangrur
सुनाम में रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल को सम्मानित करते कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस पार्टी के पंजाब बचाओ अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने सुनाम विधानसभा क्षेत्र के गांव जखेपल चौबास में जैसे ही रैली को संबोधित करना शुरू किया अचानक बिजली गुल हो गई। हालांकि आयोजकों ने जेनरेटर का प्रबंध किया हुआ था। बिजली के गुल होने पर भट्ठल ने चुटकी लेते कहा कि डिप्टी सीएम सुखबीर बादल तो पंजाब में बिजली फालतू होने का दावा करते हुए पाकिस्तान को बिजली बेचने के दावे कर रहे हैं। लेकिन गांवों के हालात इस सरकार के दावों की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन

 
रैली के दौरान भट्ठल ने कहा कि बादल सरकार ने पंजाब को केवल आर्थिक तौर पर ही तबाह नहीं किया है बल्कि भाईचारक एकता को भी कमजोर किया है। अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने की इस सरकार की सोच ने पंजाब को गहरे संकट में डाल दिया है। 
विज्ञापन


भट्ठल ने कहा कि सुनाम हलके की जनता ने वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा को लगातार चार बार जीत दिलाई, लेकिन विकास करवाने में नाकाम रहने के चलते अब वित्त मंत्री, लहरागागा का रुख किए हुए हैं। हलका बदलना ढींढसा परिवार की आदत है, लेकिन लहरागागा के लोग उनके झांसे में नहीं आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली को विधायक मोहम्मद सद्दीक, राजिंदर सिंह राजा, अजीतइंदर सिंह, राजिंदर दीपा, स्वर्ण सिंह, गुरतेज सिंह, गुरचरण सिंह आदि ने संबोधित किया और उनका सम्मान किया गया। सुनाम में ब्लाक अध्यक्ष संजय गोयल के नेतृत्व में पुरानी अनाज मंडी में आयोजित रैली में भट्ठल ने कहा कि वर्तमान सरकार, व्यापारियों को खत्म करने पर तुली है। कांग्रेस की सरकार आने पर शगुन स्कीम की राशि 51 हजार रुपये की जाएगी। छोटे व्यापारियों को ध्यान रखा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed