फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Former cabinet minister Sadhu Singh Dharamsot came out of Nabha jail, supporters put Bhangra

नाभा जेल से बाहर आए पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, समर्थकों ने डाला भंगड़ा

Wed, 07 Sep 2022 10:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Former cabinet minister Sadhu Singh Dharamsot came out of Nabha jail, supporters put Bhangra
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। भ्रष्टाचार के मामले में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत बुधवार देर शाम नाभा की जेल से बाहर आ गए। इस मौके पर समर्थकों ने फूलों के हार पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ ही खुशी में ढोल की थाप पर जमकर भंगड़ा भी डाला। गौरतलब है कि धर्मसोत को दो दिन पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से रेगुलर जमानत मिली थी, लेकिन उन्हें जेल से छोड़ा नही गया था। इस संबंधी पूछने पर जेल प्रशासन की तरफ से बताया गया कि सरकार से उन्हें जानकारी मिली है कि धर्मसोत पर दर्ज केस में नई धाराएं जोड़ी गई हैं। उन्हें जमानत केवल भ्रष्टाचार के मामले में मिली है। इसलिए धर्मसोत की रिहाई फिलहाल नहीं हो सकती है, जिसके बाद धर्मसोत की तरफ से दोबारा से हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। ड्ढस पर कोर्ट ने धर्मसोत को नई धाराओं में भी जमानत दे दी। इसके बाद बुधवार देर शाम धर्मसोत को जेल से रिहा कर दिया गया।
इस मौके पर मीडिया से बात करते धर्मसोत ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका और वाहेगुरु पर पूरा भरोसा था कि उन्हें जरूर इंसाफ मिलेगा। धर्मसोत ने कहा कि उन्होंने करीब 85 दिन जेल में बिताए हैं और इस दौरान उन्हें पता लग गया कि कौन अपना है और कौन पराया। साथ ही साफ किया कि जितनी देर तक वह राजनीति में रहेंगे, तब तक वह लोगों की सेवा करते रहेंगे। इस मौके एक सवाल के जवाब में धर्मसोत ने कहा कि बदले की राजनीति के तहत लगातार पूर्व कांग्रेसी कैबिनेट मंत्रियों को जेलों में डाला जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में वन मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत पर आरोप है कि उन्होंने परमिट लेने वाले लोगों से एक पेड़ कटाई के बदले में 500 रुपये कमीशन लिया। शुरुआती जांच में धर्मसोत पर करीब सवा करोड़ की कमीशन लेने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed