फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Formation of Mask Surveillance Committee in Patiala challans and legal action

पटियाला में मास्क सर्विलांस कमेटी का गठन, मास्क न पहनने वालों के खिलाफ काटेंगी चालान व करेंगी कानूनी कार्रवाई

Mon, 22 Mar 2021 10:35 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Formation of Mask Surveillance Committee in Patiala challans and legal action
पटियाला। जिले में कोरोना फैलने से रोकने के लिए अब जिला मजिस्ट्रेट कुमार अमित ने मास्क सर्विलांस कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी देहाती व शहरी क्षेत्रों में कामकाज वाली व सार्वजनिक जगहों पर लोगों द्वारा मास्क पहनने के लिए प्रेरित करेंगी। साथ ही मास्क न पहनने वालों का चालान काटेंगी और उनके खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई भी करेंगी।
विज्ञापन

इस कमेटी में निगम पटियाला के कमिश्नर को निगम क्षेत्र का नोडल अधिकारी, जबकि पुलिस विभाग द्वारा एसपी स्थानीय पटियाला को नोडल अफसर बनाया गया है। इसके अलावा जिले के सारे ब्लाक विकास व पंचायत अधिकारियों को देहाती क्षेत्रों में कार्यकारी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। जबकि जिले के बाकी शहरी क्षेत्रों के लिए संबंधित नगर काउंसिल व नगर पंचायतों के कार्यसाधक अफसरों को कार्यकारी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। ये लोग अपने अधिकार क्षेत्र में कामकाज वाली जगहों, होटल, रेस्तरां, स्कूल, कॉलेज, बाजार, धार्मिक स्थान, सार्वजनिक जगहों और मैरिज पैलेस में जाकर कोरोना से बचाव के नियमों का निरीक्षण करेंगे। इन अधिकारियों के पास कार्रवाई करने का अधिकार भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed