{"_id":"b278e1776b315756847a3660a535e89b","slug":"foreign-students-saw-the-heritage-buildings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी स्टूडेंट्स ने विरासती इमारतें देखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी स्टूडेंट्स ने विरासती इमारतें देखीं
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 01 Sep 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात दिन के पंजाब दौरे पर आए विदेशी विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को शाही शहर की विरासत को करीब से देखने का आनंद लिया। फिजी, फ्रांस, जापान, मलेशिया, दक्षिणी अफ्रीका और इजराइल के 32 विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक इमारतों की खूबसूरती का जमकर लुत्फ उठाया और अपने दौरे को यादगार बनाने के लिए सेल्फी ली।
इन विद्यार्थियों में से लगभग 40 प्रतिशत ऐसे हैं, जिनके पूर्वज अथवा ननिहाल पक्ष के लोग भारत के किसी न किसी राज्य से विदेशों में जाकर बसे हैं। इस प्रतिनिधिमंडल को पंजाब सरकार ने राज्य मेहमान घोषित किया है।
विरासती सैर के दौरान इन विद्यार्थियों ने शाही समाधियों, किला मुबारक, शीश महल, एनआईएस समेत अन्य ऐतिहासिक और विरासती इमारतों को देखा। यह प्रतिनिधिमंडल 28 अगस्त से पंजाब के पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण और विरासती इमारतों का दौरा कर रहा है।
विज्ञापन
यह विद्यार्थी पुरातन इमारतों की निर्माण व वास्तु कला और कलात्मक वस्तुओं के विशाल संग्रह से काफ ी प्रभावित हुए। किला मुबारक में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का पंजाब पर्यटन निगम के चेयरमैन सुरजीत सिंह अबलोवाल और जिला परिषद के चेयरमैन जसपाल सिंह कल्याण ने स्वागत किया।
अबलोवाल ने कहा कि दल ने शाही समाधियों से किला मुबारक तक बाजारों में पैदल जाते हुए किला चौक में पंजाब की अनमोल संस्कृति की प्रतिनिधित्व करती फुलकारी, पंजाबी जूती सहित अन्य सामान की खरीद भी की।