{"_id":"64cf99dc08b6074065004e94","slug":"five-packets-thrown-in-patiala-jail-74-yolk-bags-and-mobile-recovered-patiala-news-c-284-1-ptl1001-1405-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पटियाला जेल में फेंके पांच पैकेट, 74 जर्दे की पुड़ियां व मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पटियाला जेल में फेंके पांच पैकेट, 74 जर्दे की पुड़ियां व मोबाइल बरामद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला की सेंट्रल जेल में बाहर से फेंके पांच पैकेटों की तलाशी में नशीला पदार्थ व मोबाइल मिले हैं। इन पैकेटों की बरामदगी के बाद जेल प्रशासन ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दो हवालातियों से मोबाइलों की बरामदगी हुई। पैकेटों के अलावा तलाशी में जेल प्रशासन ने कुल सात मोबाइल फोन, दो डाटा केबल और 74 जर्दे की पुड़ियां बरामद की हैं। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने दोनों हवालातियों समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पटियाला जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जगजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि चक्की नंबर 31 व 45 के बीच फेंके पांच पैकेट बरामद किए गए। खोल कर चेक करने पर इन पैकेटों में से 74 जर्दे की पुड़ियां, दो डाटा केबल और दो मोबाइल फोन समेत बैटरी व बगैर सिम कार्ड के बरामद किए गए। इन पैकेटों की बरामदगी के बाद जेल में तलाशी अभियान चलाया गया, जिस दौरान हवालाती वीर सिंह निवासी गांव मालूवाल जिला अमृतसर की तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाइल फोन समेत बैटरी व सिम कार्ड बरामद किया गया। भट्ठा बैरकों की तलाशी करने पर दो मोबाइल फोन समेत बैटरी व बिना सिम कार्ड मिले। इसी तरह से हवालाती राहुल कुमार निवासी पानीपत (हरियाणा) की तलाशी में एक मोबाइल फोन और बैरक नंबर सात के शौचालय से भी एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।