{"_id":"58eca4004f1c1bc236cf622a","slug":"fire-wheat-crop-burnt-victims-demanded-compensation-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से 23 किला गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से 23 किला गेहूं की फसल जली
पटियाला
Updated Tue, 11 Apr 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में गेहूं की फसल जलने के बारे में जानकारी देने पीड़ित किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव लचकानी में आग लगने से 23 किले रकबे पर खड़ी गेहूं की फसल जल गई। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका। किसानों के मुताबिक तेज हवाए चलने के कारण आग भड़क गई, जिससे नुकसान ज्यादा हो गया। किसानों ने मुआवजे की मांग की है।
किसानों के मुताबिक सोमवार को दोपहर के समय उन्होंने खेतों में से धुआं निकलते देखा। इस पर वह गांव के लोगों के साथ आग बुझाने की कोशिश करने लगे। तेज हवाओं के कारण आग भड़क गई और 23 किला रकबे पर खड़ी फसल जला दिया।
अग्निकांड में किसान भीम सिंह की 15 किला गेहूं की फसल, अमर सिंह की तीन किला और हरजीत सिंह की पांच किला जमीन पर खड़ी फसल जल गई। पीड़ित किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
तुरंत मुआवजा दिया जाए: परनीत कौर
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने जिले के कई गांवों में आग लगने से गेहूं की फसलों के जलने से प्रभावित हुए किसानों को तुरंत मुआवजा मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन से कहा है। साथ ही पावरकाम अधिकारियों ढीली तारों की तुरंत मरम्मत कराने की बात कही है।
मामले में सोमवार को डीसी कुमार अमित ने पावरकाम व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी ने जिला माल अफसर अर्शदीप सिंह थिंद को हिदायत दी कि आग लगने जली फसलों की तुरंत रिपोर्ट तैयार की जाए। पावरकाम के अधिकारियों से कहा कि बिजली की ढीले तार की तुरंत मरम्मत कराई जाए।
साथ ही निर्देश दिया का कहीं फसल में आग लगने की घटना होती है, तो किसानों की पानी मुहैया कराने के लिए उन्हें मोटरें चलाने के लिए जरूरी बिजली सप्लाई दी जाए। डीसी ने फायर अफसर को भी हिदायत की कि अपनी टीमों को 24 घंटे तैयार रखें।
डीसी ने सहायक कमिश्नर जनरल सूबा सिंह से कहा कि जिला माल अफसर से रिपोर्ट हासिल करके मुहैया कराएं, ताकि किसानों को पावरकाम से तुरंत मुआवजा दिलाया जा सके।
पटियाला में अब तक करीब 100 किला फसले जलीं
पटियाला। जिले में सोमवार तक करीब 100 किला रकबे पर खड़ी गेहूं की फसलें आग लगने के कारण स्वाह हो गईं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड आफिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को बाद दोपहर करीब ढाई बजे देवीगढ़ रोड पर गांव खडकल कलां में 50 किले से ज्यादा रकबे पर गेहूं की फसलों को आग लग गई।
मौके पर दो दमकल गाड़ियां पहुंची। तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इसी तरह से दोपहर एक बजे भादसों रोड पर गांव आलोवाल में करीब 15 किला रकबे पर गेहूं की फसलों को आग लग गई। रविवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव खडकल कलां में ही 10 किला रकबे पर और गांव लचकानी में 23 किला रकबे पर गेहूं की फसलें जल गईं।