{"_id":"bcbb102ad842e0e9a808dbd8230ab791","slug":"fir-against-punjabi-singer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी गायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी गायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
Updated Sat, 16 Jan 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
जिला पुलिस ने गलत जानकारी देकर पासपोर्ट रिन्यू कराने के आरोप में एक पंजाबी गायक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला गायक की पत्नी ने ही शिकायत कर दर्ज करवाया है।
पंजाबी गायक संग्राम सिंह के खिलाफ उसकी पत्नी दविंदर कौर निवासी मीरा बाई चौक ने एसएसपी को शिकायत दी थी कि उसके पुलिस को गलत जानकारी देकर अपना पासपोर्ट रिन्यू करवाया है। गायक की पत्नी दविंदर कौर ने बताया कि संग्राम सिंह के उसका उसका प्रेम विवाह 2009 में हुआ था।
उनका एक बच्चा भी है। संग्राम ने इस पासपोर्ट में अपने आप को अविवाहित बताया है और उसने अपने पांच साल के बच्चे भी इसमें जानकारी नहीं दी। संग्राम सिंह इस पासपोर्ट पर वर्ष 2015 में दो बार कनाडा भी जा चुका है।
विज्ञापन
दविंदर कौर ने बताया कि संग्राम सिंह के पिता रघवीर सिंह को पावर कालोनी में सरकारी कवाटर मिला हुआ था उनकी मौत होने के कारन 2008 में यह कवार्टर छोड़ दिया था।
अब संग्राम सिंह खरड़ की एक कालोनी में रह रहा है जब कि उसने अपने पासपोर्ट पर पावर कालोनी का पता दिया है जिसमें उसने 2003 में बने राशन कार्ड का प्रयोग किया है। डीएसपी की जांच के बाद आरोपी गायक संग्राम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।