फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Fed up with his wife, the farmer committed suicide by hanging himself

Patiala News: पत्नी से तंग आकर किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 02 Sep 2023 07:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
Fed up with his wife, the farmer committed suicide by hanging himself
गांव भानरा की घटना, सास को कमरे में बंद करके रखती थी व पति को देती थी धमकियां
विज्ञापन

तीन के खिलाफ केस दर्ज, फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं : पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। थाना पसियाणा के अधीन पड़ते गांव भानरा में 34 साल के एक किसान की ओर से पत्नी से तंग आकर फंदा लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मृतक की बहन के बयान पर किसान की पत्नी व उसकी माता व भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
मृतक किसान की पहचान बलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। आरोपियों में किसान की पत्नी मनप्रीत कौर, उसकी सास जरनैल कौर व साला बलविंदर सिंह निवासी गांव खोख शामिल हैं।
विज्ञापन

चरनजीत कौर निवासी गांव दूधड़ की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उसके भाई बलविंदर सिंह की शादी करीब 14 साल पहले मनप्रीत कौर के साथ हुई थी। पिछले कुछ समय से दोनों पति-पत्नी के बीच अकसर घरेलू क्लेश रहता था। बलविंदर सिंह ने अपनी बहन को बताया था कि उसकी गैरहाजिरी में मनप्रीत कौर अपनी सास को कमरे में बंद रखती थी। विरोध करने पर मनप्रीत कौर की ओर से अपने पति को ही जहर देकर मारने की कोशिश की गई। पता लगने पर धमकियां देने लगी। इसी बीच चरनजीत कौर को फोन आया कि उसके भाई ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। मौके पर पहुंचकर जब चरनजीत कौर दरवाजे की कुंडी तुड़वाकर अंदर दाखिल हुई तो उसके भाई का शव बेड पर पड़ा था। उसने अपनी पत्नी व सास और साले से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed