फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farmers protested against BJP district head and workers

किसानों ने भाजपा जिला प्रधान व वर्करों का किया विरोध

Sat, 25 Sep 2021 07:50 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested against BJP district head and workers
पटियाला। खेती कानूनों को लेकर किसानों का गुस्सा थमता नजर नहीं आ रहा है। इसके तहत शहर के हीराबाग इलाके में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर रखे कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे भाजपा जिला शहरी प्रधान हरिंदर कोहली व पार्टी कार्यकर्ताओं को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि किसानों के प्रदर्शन से पहले कोहली वहां से चले गए थे, लेकिन एक भाजपा कार्यकर्ता के विरोध करने पर किसानों ने उसे दुकान में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा कार्यकर्ता से माफी मंगवा कर उसे बाहर निकाला। शनिवार को भाजपा की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर हीरा बाग इलाके में कार्यक्रम रखा गया था। जैसे ही इसकी जानकारी किसानों को मिली, तो काफी संख्या में वहां पहुंच गए। किसानों ने भाजपा कार्यकर्त्ताओं का विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान किसानों व भाजपा कार्यकर्ताओं में बहस भी हुई। एक कार्यकर्ता को किसानों ने कार्यक्रम वाली जगह पर दुकान में बंद कर दिया गया। किसानों ने वहीं पर धरना लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसान नेताओं गुरध्यान सिंह धन्ना व गुरजिंदर सिंह ने कहा कि जब तक खेती कानून रद नहीं होंगे, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed