{"_id":"60c8c09f8ebc3e32c93ce525","slug":"farmers-protest-against-govt-patiala-news-pkl416761285","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने पटियाला-राजपुरा हाईवे किया जाम, नारेबाजी की खेती मोटरों की बिजली बहाल न करने पर रोष जताया, तूफान के बाद से बंद है सप्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने पटियाला-राजपुरा हाईवे किया जाम, नारेबाजी की खेती मोटरों की बिजली बहाल न करने पर रोष जताया, तूफान के बाद से बंद है सप्
विज्ञापन
पटियाला। मोटरों की बिजली न आने के कारण किसानों ने मंगलवार को दौनकलां गांव के नजदीक पटियाला-राजपुरा हाईवे जाम कर दिया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों की अगुवाई करती किसान नेता सिमरतपाल कौर दौनकलां ने कहा कि पिछले कई दिनों से मोटरों की बिजली न आने के कारण धान की फसलें सूख रही हैं।
वह कई बार मोटरों की बिजली बहाली के लिए पावरकॉम अधिकारियों को अपील कर चुके हैं। लेकिन फिर भी कोई कदम नहीं उठाया गया। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और पावरकॉम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पावरकॉम के एसडीओ और एक्सईएन ने बिजली की सप्लाई आम की तरह बहाल करने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद ही जाम खोला गया।
पावरकॉम सबडिवीजन बहादुरगढ़ के एसडीओ रवि कुमार ने कहा कि पिछले दिनों आए चक्रवाती तूफान कारण इलाके में करीब 500 खंबे और 80 ट्रांसफार्मर गिर गए थे, जिनको ठीक करने का करीब 70 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही बाकी काम पूरा करके इलाके में बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने किसानों को अपील की कि इस तरह से धरने न लगाए, क्योंकि उन्हें काम छोड़कर किसानों को समझाने आना पड़ता है। जिससे काम प्रभावित होता है। उधर किसानों द्वारा लगाए करीब दो घंटे के जाम कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिस कारण भीषण गरमी में लोग काफी परेशान हुए।