फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   farmers morcha union crossed shambhu border

शंभू बैरियर से दिल्ली बार्डर पर जाने के लिए सैकड़ों वाहनों का काफिला हुआ रवाना

Sat, 15 May 2021 08:46 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
farmers morcha union crossed shambhu border
राजपुरा। कृषि कानूनों के विरोध में सिंघू व टिकरी बार्डर में शामिल होने के लिए बठिंडा, फिरोजपुर व मोगा तीन जिलों से संयुक्त किसान मोर्चा का काफिला शनिवार को शंभू बैरियर से रवाना हुआ। इसमें काफी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे। शंभू बैरियर पर पहुंचते ही केंद्र सरकार मुरदाबाद व काले कानूनों को वापिस लो के नारे किसानों ने एक सुर में लगाए।
विज्ञापन

मोदी सरकार की नाकामी से देश में फैला कोरोना: किसान नेता
भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह महरोज, भाकियु चढ़ूनी अध्यक्ष बजिंद्र सिंह कंबोज, किसान नेता परमजीत सिंह, मन्नी सिंह बरनाला, हरभजन सिंह, परविंद्र सिंह, गुलजार सिंह सलेमपुर जटां, प्रेम सिंह भंगू, पवन कुमार सोगलपुर, चरनजीत सिंह झुगियां, मनिंद्रजीत सिंह, गुरदीप सिंह, गुरजीत सिंह धनोआ, गुरदीप सिंह कपूरी, सिमरनजीत सिंह ने कहा कि सारा दिन खेतों में पसीना बहाने वाले किसानों को कोरोना से डर नहीं लगता। देश में जो कोरोना महामारी फैली है उसके लिए मोदी सरकार जिम्मेवार है। पिछले वर्ष जब कोरोना की शुरूआत हुई थी, तब केंद्र सरकार ने ना तो उसकी रोकथाम के इंतजाम किए और ना ही ऑक्सीजन के प्लांट लगाए। इतना ही नहीं, सेहत कर्मियों की भर्ती भी नहीं की गई। इसका परिणाम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तीनों कृषि कानूनों को रद्द ना किया गया, तो जैसे भाजपा को बंगाल चुनावों में सबक सिखाया गया है, वैसे ही यूपी सहित अन्य प्रदेशों में भी सबक सिखाएंगे। किसानों ने कहा कि हर पांच दिन बाद पंजाब के अलग-अलग जिलों से हजारों की संख्या में जत्थे रवाना होंगे। अन्य आठ जिलों से 20 और 25 मई को जत्थे रवाना होंगे।
विज्ञापन

पंजाब व हरियाणा सीमा पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
शंभू पुलिस थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। प्रदेश में आने वालों के दस्तावेज चेक करने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब से बाहर जाने वाले किसानों को रोकने के लिए कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed