फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farmers, electrical problem, crop, PowerCom, Patiala

किसानों को मिल रही केवल तीन घंटे बिजली

Fri, 13 May 2016 03:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 13 May 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers, electrical problem, crop, PowerCom, Patiala
क‌िसान - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी के इस मौसम में पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन की ओर से किसानों को ट्यूबवेलों की बिजली सप्लाई एक दिन छोड़कर दूसरे दिन केवल तीन-चार घंटे दी जा रही है। इससे गर्मी में सब्जियों, पशुओं के लिए हरे चारे, सूरजमुखी और नरमे की बिजाई पर बुरा असर पड़ रहा है। इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर वीरवार को भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय प्रधान सतनाम सिंह बहिरू की अगुवाई में किसानों का शिष्टमंडल पावरकॉम के एमडी केडी चौधरी को उनके दफ्तर में मिला।
विज्ञापन


शिष्टमंडल ने चेयरमैन के ध्यान में लाया कि गर्मी में जहां सब्जियों, हरे चारे और गन्ने की फसल सूख रही है, वहीं नरमे की बिजाई के लिए ट्यूबवेलों की बिजली सप्लाई दूसरे दिन मिलने के कारण प्रभावित हो रही है। साथ ही खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के माहिरों की सिफारिशों के मुताबिक धान की पनीरी बीजने के लिए ट्यूबवेलों की बिजली सप्लाई रोजाना जरूरी चाहिए इसलिए किसानों के शिष्टमंडल ने चेयरमैन से मांग की कि ट्यूबवेलों की सप्लाई रोजाना कम से कम छह घंटे दी जाए। 
विज्ञापन


सतनाम सिंह ने बताया कि शिष्टमंडल की मांग से सहमत होते हुए चेयरमैन ने मौके पर ही रोजाना चार घंटे और जहां कपास, नरमा, सूरजमुखी, सब्जियों व गन्ने की काश्त है, उन बेल्टों में रोजाना छह घंटे बिजली सप्लाई करने के आदेश दिए। चेयरमैन ने किसानों को यकीन दिलाया कि गर्मी के सीजन में किसानों को बिजली की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed