{"_id":"579a33744f1c1b365a21e92f","slug":"farmer-suicide-hanging-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान नौजवान किसान ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से परेशान नौजवान किसान ने की आत्महत्या
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
Updated Thu, 28 Jul 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाभा के गांव ककराला में आर्थिक तंगी से परेशान एक नौजवान किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पंखे से लटक कर जान देने वाला यह 24 साल का किसान घर का इकलौता चिराग था। इसके पिता गुलतार सिंह ने भी पहले आत्महत्या ही की थी, जबकि मां का एक हाथ कटा हुआ है। थाना सदर नाभा की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। इस मौके पर अपने लाल की लाश को देखकर मां का रो-रो कर बुरा हाल था।
मरने वाले 24 साल के किसान दिलप्रीत सिंह काला की मां हरजिंदर कौर ने बताया कि उनका परिवार लाखों के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। कर्जे के कारण उनकी जमीन पहले ही नीलाम हो चुकी है। अब परिवार के पास रोजी-रोटी का कोई साधन नहीं है। इस कारण ही उसके बेटे ने फंदा लगाकर अपनी जान दे ही।
मौके पर हलका नाभा के विधायक साधु सिंह धर्मसोत पहुंचे और पीड़ित परिवार के साथ दुख सांझा किया। उन्होंने पंजाब सरकार से गरीब परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की। मामले के जांच अधिकारी सदर नाभा थाने के पुलिस अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।