फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   farmer protest, loann free demand, patiala

‘किसानों के कर्जे पूरी तरह से माफ किए जाएं’

Thu, 28 Jul 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Thu, 28 Jul 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
farmer protest, loann free demand, patiala
पटियाला में वीरवार को सरकार के खिलाफ डीसी दफ्तर के बाहर धरना देते किसान। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब की आठ किसान जत्थेबंदियों की सांझी तालमेल कमेटी की ओर से कर्जा मुक्ति मोर्चा के तहत डीसी दफ्तर के बाहर दिया जा रहा धरना वीरवार को समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मांग की गई कि किसानों के सिर चढ़े कर्जे पूरी तरह से माफ किए जाएं। साथ ही किसानों को परेशान करने वाले सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के प्रदेश महासचिव जगमोहन सिंह, जिला प्रधान डा. दर्शन पाल और जिला महासचिव सतवंत सिंह वजीदपुर ने कहा कि पंजाब में कर्जों के बोझ तले दबे किसान लगातार आत्महत्याएं कर रहे हैं। कर्ज देने में असमर्थ किसानों के लोन पूरी तरह से माफ किए जाएं। साथ ही किसानों को ब्याज रहित लंबी अवधि के कर्जे दिए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगार नौजवानों को नौकरियां या फिर उनको पक्का बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। 60 साल से अधिक के किसानों को 5000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाए। धरने में किसान जत्थेबंदियों में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी (फूल), भारतीय किसान यूनियन एकता (डकौंदा), क्रांतिकारी (शिंदर सिंह नथूके), किसान संघर्ष कमेटी (पंजाब), आजाद किसान संघर्ष कमेटी (पंजाब), किरती किसान सभा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed