फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farmer leader Dallewal condition critical, will not meet anyone now

Patiala : किसान नेता डल्लेवाल की हालत नाजुक, अनशन जारी... पर अब किसी से नहीं करेंगे मुलाकात

Thu, 09 Jan 2025 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Jan 2025 12:58 AM IST
सार

इस बीच जगजीत सिंह डल्लेवाल ने विशेष निवेदन किया कि उन्हें बात करने में परेशानी आ रही है, इसलिए किसी भी व्यक्ति को उनकी ट्राॅली में न आने दिया जाए।

विज्ञापन
Farmer leader Dallewal condition critical, will not meet anyone now
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल  file

विस्तार

खनौरी बॉर्डर पर बुधवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 44वें दिन भी जाारी रहा। इस मौके पर डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि किसान नेता के पैरों को यदि शरीर के अन्य हिस्सों के समानांतर करते हैं, तो ब्लड प्रेशर काफी कम हो जाता है। ब्लड प्रेशर थोड़ा स्थिर करने के लिए डल्लेवाल के पैरों को ऊंचाई पर रखना पड़ता है।

विज्ञापन


इस बीच बुधवार को जगजीत सिंह डल्लेवाल ने विशेष निवेदन किया कि उन्हें बात करने में परेशानी आ रही है, इसलिए किसी भी व्यक्ति को उनकी ट्राॅली में न आने दिया जाए। उन्होंने कहा कि वे सभी लोगों की भावना का सम्मान करते हैं, लेकिन मेडिकल मजबूरी की वजह से वे बात करने में असमर्थ हैं। यहां तक कि डल्लेवाल ने कहा कि उनके परिवार के लोग भी उनसे बात करने के लिए न आएं।
विज्ञापन


इस मौके किसान नेताओं अभिमन्यु कोहाड़ व काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली के किसानों से मीटिंग की है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि सरकार की योजनाओं का लाभ दिल्ली के किसानों को नहीं मिल रहा है, इसलिए वह दुःखी हैं। दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री को 13 फरवरी, 2024 से सड़कों पर बैठे किसानों और 26 नवंबर 2024 से आमरण अनशन कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल का संघर्ष व त्याग नहीं दिख रहा है। किसान नेताओं ने कहा कि 2016 की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 21,000 किसान थे, जिनकी संख्या पिछले 8 साल में काफी घट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश का संदेश लेकर पहुंचे हरेंद्र मलिक
किसान नेताओं ने कहा कि डल्लेवाल की बिगड़ती हालत के मद्देनजर केंद्र सरकार को गंभीर होकर किसानों की समस्याओं का हल करना चाहिए। बुधवार को समाजवादी पार्टी के मुजफ्फरनगर के सांसद व नेशनल जनरल सेक्रेटरी हरेंद्र मलिक अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ डल्लेवाल का हालचाल जानने के लिए आए।


उन्होंने अखिलेश यादव का संदेश डल्लेवाल तक पहुंचाया। डल्लेवाल की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण अखिलेश यादव ने किसान नेता काका सिंह कोटड़ा से फोन पर बात की और कहा कि वे सभी राजनीतिक पार्टियों से बात करेंगे और प्रयास करेंगे कि सभी आपसी मतभेद भुलाकर एमएसपी गारंटी कानून के मुद्दे पर एकजुट हों, ताकि किसानों की आत्महत्या रोकी जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed