फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Facility, registries, September, SAD treasurer, Malerkotla, Sangrur

दिसंबर से सुविधा केंद्रों में होंगी रजिस्ट्रियां : एनके शर्मा

Sun, 23 Oct 2016 03:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Sun, 23 Oct 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
Facility, registries, September, SAD treasurer, Malerkotla, Sangrur
सुविधा केंद्र - फोटो : डेमो फोटो
उद्योगपतियों की समस्याओं को समझने अकाली दल के कोषाध्यक्ष और विधायक एनके शर्मा मालेरकोटला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार दिसंबर से रजिस्ट्रियां सुविधा केंद्रों में किए जाने का प्रबंध करने जा रही है ।  इससे प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री को कंप्यूटरीकृत किया जाएगा। यह फैसला तहसीलदार दफ्तरों में जायदाद की रजिस्ट्री करवाने के समय दलालों से छुटकारा दिलाने और भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए किया गया है।   
विज्ञापन


क्लब परिसर में आयोजित समारोह का प्रबंध मालेरकोटला विधायक फरजाना आलम और पूर्व डीजीपी इजहार आलम की देखरेख में किया गया था। इस दौरान शर्मा ने बताया कि पंजाब में अब तीन साल से पुराने रिकॉर्ड को भी टैक्स अधिकारी चैक नहीं करेंगे, प्रदेश के इंस्पेक्टरी राज के खात्मे के लिए अकाली भाजपा सरकार की सराहना अन्य राज्यों में सुनी जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने पिछले पांच सालों में केवल बिजली सुधार पर ही 27 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस अवसर पर स्टार इंपैक्ट के एमडी मोहम्मद उवैस, सोहराब ग्रुप के एमडी अमजद अली, केएस इंडस्ट्रीज के एमडी इंद्रजीत सिंह, दशमेश कंबाइन के एमडी अमर सिंह, राइस मिलर्स एसो. से रमेश सिंगला, स्पोर्ट्स इंडस्ट्रीज से मुकर्रम सैफी, पंजाब खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व उप चेयरमैन जगत कथूरिया, भाजपा अध्यक्ष चमन शर्मा, मोहम्मद श्मशाद, चेयरमैन सिराज मलिक, तूफैल मलिक और नुसरत इकराम खान उपस्थित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed