{"_id":"62321702b8fc4a41c51b8b40","slug":"even-before-the-formation-of-aap-government-patiala-police-took-action-against-drugs-patiala-news-pkl444816141","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप सरकार बनने से पहले ही पटियाला पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई- सात घंटे तक रोडी कुट मोहल्ले में 45 घरों की ली तलाशी, एक किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप सरकार बनने से पहले ही पटियाला पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई- सात घंटे तक रोडी कुट मोहल्ले में 45 घरों की ली तलाशी, एक किलो
विज्ञापन
पटियाला। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने से पहले ही पटियाला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को पुलिस ने नशे के कारोबार के लिए बदनाम रोडी कुट मोहल्ला में दबिश दी। करीब सात घंटे चले तलाशी अभियान में 45 घरों की तलाशी लेकर एक किलो गांजा बरामद किया गया।
थाना कोतवाली प्रभारी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि तड़के करीब पांच बजे थाना कोतवाली, दो नंबर डिवीजन पुलिस चौकी और सीआईए स्टाफ से करीब 60 मुलाजिमों ने रोडी कुट मोहल्ले में दबिश दी। इस दौरान घरों में रखे सामान को खंगाला गया। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में करीब 45 घर हैं, जिनमें काफी ऐसे लोग हैं, जिनपर पहले से ही नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। दबिश में मोहल्ला निवासी बंटी को एक किलो गांजे समेत गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी मेवा सिंह ने बताया कि आरोपी घर के बाहर गांजे को एक लिफाफे में डालकर बेचने के लिए बैठा था।
लोगों को दबिश का पहले ही पता चल गया था : मेहता
आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान तेजिंदर मेहता का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले वादा किया था कि अगर पंजाब में उनकी सरकार बनी, तो प्रदेश को नशा मुक्त किया जाएगा। इसी वादे के मुताबिक पटियाला पुलिस ने यह अभियान चलाया है। पुलिस की इस दबिश के बारे में लोगों को पहले ही पता चल गया था। इसी वजह से ज्यादा नशा नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
कोट्....
पुलिस की ओर से लगातार नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। पहले भी इस तरह से दबिशें दी जाती रही हैं। नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। - विक्रमजीत सिंह, थाना कोतवाली प्रभारी।