{"_id":"60ca16598ebc3e2a014aa703","slug":"ett-teachers-didnt-get-time-to-meet-officers-patiala-news-pkl416879772","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठियां भांजने के बाद अब मुख्य सचिव साथ बैठक का समय देने से मुकरा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठियां भांजने के बाद अब मुख्य सचिव साथ बैठक का समय देने से मुकरा प्रशासन
विज्ञापन
पटियाला। बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापकों को मंगलवार रात लिखित में भरोसा दिलाए जाने के बावजूद बुधवार को पुलिस प्रशासन सिरे से बेरोजगारों की मुख्य सचिव पंजाब विन्नी महाजन के साथ बैठक का समय देने से मुकर गया। जिससे बेरोजगार भड़क गए हैं और उन्होंने सीएम सिटी में जल्द गुप्त एक्शन करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी कि इसके गंभीर परिणामों की जिम्मेदार पंजाब सरकार व पटियाला पुलिस प्रशासन होगा।
यूनियन के प्रदेश प्रधान दीपक कंबोज ने बताया कि मंगलवार को बेरोजगार ईटीटी अध्यापकों पर लाठीचार्ज और फिर बड़ी गिनती में गिरफ्तारियां करने के बाद प्रशासन की ओर से रात को लिखित में पत्र देकर भरोसा दिलाया गया था कि बुधवार को एसपी (सिटी) वरूण शर्मा की ओर से बेरोजगारों को मुख्य सचिव पंजाब विन्नी महाजन साथ पैनल मीटिंग का समय दिया जाएगा। लेकिन बुधवार को जब प्रदेश प्रधान के साथ बाकी साथी मीटिंग का समय लेने के लिए एसपी के पास पहुंचे, तो प्रशासन की ओर से पैनल मीटिंग का कोई समय नहीं दिया गया। प्रशासन पैनल मीटिंग का समय देने से साफ मुकर गया।
इस मौके बेरोजगारों ने कहा कि उनका एक साथी सुरिंदरपाल गुरदासपुर सेहत बिगड़ने के बावजूद पिछले 86 दिनों से पटियाला में मोबाइल टावर पर चढ़ा है। उधर, बाकी बेरोजगार भी लगातार रोजगार की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन फिर भी सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद अब उनके अधिकारी भी बेरोजगार अध्यापकों साथ मीटिंग करने से भाग रहे हैं। लेकिन सरकार का इस तरह का तानाशाह रवैया और सहन नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ पटियाला में जल्द गुप्त एक्शन प्लान किए जाएंगे। इसके जो भी गंभीर नतीजे होंगे, उसकी जिम्मेदार सरकार व प्रशासन होगा।