फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   employee, strike, Corporation, bus stand, Patiala

पीआरटीसी के ठेका मुलाजिम हड़ताल पर

Wed, 09 Jul 2014 10:57 PM IST
पटियाला।
पटियाला। Updated Wed, 09 Jul 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
employee, strike, Corporation, bus stand, Patiala
पीआरटीसी के ठेका मुलाजिमों ने अपनी मांगों के प्रति मैनेजमेंट के अड़ियल रवैये से नाराज होकर बुधवार को बसों का पहिया जाम कर दिया। ठेका मुलाजिमों (ड्राइवर व कंडक्टर) ने हड़ताल कर बस स्टैंड पर रैली की।
विज्ञापन


हड़ताल के कारण बड़ी संख्या में रूट प्रभावित होने से कारपोरेशन को 40 लाख का नुकसान हुआ है। पीआरटीसी वर्कर्स यूनियन आजाद के बैनर तले करीब 2000 ठेका मुलाजिमों की यह हड़ताल वीरवार को भी चलेगी।
विज्ञापन


बुधवार को हड़ताल के पहले दिन ठेका मुलाजिमों ने पेंशनरों के साथ मिलकर बस स्टैंड पर रोष रैली की। यूनियन के बब्बू शर्मा ने कहा कि मैनेजमेंट की ओर से पीआरटीसी को खत्म करने के लिए लगातार साजिशें की जा रही हैं। बड़ी संख्या में रूटों के परमिट ट्रांसपोर्ट महकमे के पास सरेंडर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किमी स्कीम के तहत बसें किराए पर लेकर डाली जा रही हैं। यूनियन नेताओं परविंदर, जानपाल, गुरध्यान ने कहा कि ठेकेदारी सिस्टम का पूरी तरह खात्मा कर सारे कच्चे मुलाजिम रेगुलर किए जाएं। किमी स्कीम के तहत नई बसें किराए पर लेनी बंद की जाएं। मैनेजमेंट की ओर से अपनी बसें डाली जाएं।

पीआरटीसी के परमिट जमा कराने बंद किए जाएं। साथ ही रेगुलर व ठेका मुलाजिमों को तनख्वाहें और पेंशनरों को उनकी पेंशन दस तारीख से पहले दी जाए। पीआरटीसी के जनरल मैनेजर (आपरेशन) प्रदीप सचदेवा ने माना कि ठेका मुलाजिमों की हड़ताल से बड़ी संख्या में रूट प्रभावित हुए हैं।


बसें रूटों पर नहीं जा सकीं। इससे कारपोरेशन को करीब 40 लाख का नुकसान हुआ है। बसों से आमदनी वैसे ही कम हो रही है। हड़ताल से और नुकसान हो गया। ज्यादा नुकसान संगरूर, बरनाला, बुढलाडा डिपो का हुआ है क्योंकि ठेका मुलाजिमों की संख्या इन डिपों पर ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed