{"_id":"684af2019bf757f260038450","slug":"electricity-demand-in-punjab-crossed-16300-mw-two-years-record-broken-patiala-news-c-284-1-ptl1001-8393-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पंजाब में 16300 मेगावाट के पार रही बिजली की मांग, दो साल का रिकॉर्ड टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पंजाब में 16300 मेगावाट के पार रही बिजली की मांग, दो साल का रिकॉर्ड टूटा
विज्ञापन
रोपड़ थर्मल का 210 मेगावाट का एक यूनिट बंद रहा
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में वीरवार को बिजली की मांग 16331 मेगावाट दर्ज की गई। हालांकि, बुधवार के मुकाबले बिजली की मांग में 505 मेगावाट की कमी दर्ज की गई, लेकिन वीरवार को भी बिजली की अधिकतम मांग ने बीते दो सालों का रिकाॅर्ड तोड़ दिया।
साल 2024 में आज के ही दिन बिजली की मांग 14798 मेगावाट और 2023 में 9973 मेगावाट दर्ज की गई थी। भीषण गरमी और धान की बुवाई के कारण बिजली की मांग में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। खास बात यह है कि साल 2024 में पूरे जून महीने की बिजली की सबसे अधिक मांग 29 तारीख को 16089 मेगावाट दर्ज की गई थी। इस साल 10 जून को ही बिजली की मांग 16249 मेगावाट पहुंच गई थी। इसके बाद से बिजली की मांग में लगातार रिकाॅर्ड वृद्धि दर्ज की जा रही है। वीरवार को रोपड़ को छोड़कर बाकी सभी थर्मल प्लांटों के यूनिटों से पंजाब को निर्विघ्न बिजली सप्लाई होती रही। वीरवार को रोपड़ थर्मल प्लांट का 210 मेगावाट का तीन नंबर यूनिट बंद रहा। यहां तक कि रणजीत सागर बांध के यूनिटों सहित अन्य जलविद्युत संयंत्र भी चल रहे हैं। पावरकाॅम को सरकारी सेक्टर के रोपड़, लहरा मोहब्बत व गोइंदवाल थर्मल प्लांटाें से 1850 मेगावाट, राजपुरा व तलवंडी साबो के प्राइवेट थर्मल प्लांटों से 3145 मेगावाट और हाइड्रो प्रोजेक्टों से 551 मेगावाट की बिजली प्राप्त हुई। पावरकाॅम को अपने सभी स्रोतों से कुल 5595 मेगावाट की बिजली हासिल हुई। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में तेज हवाओं व बारिश से बिजली की मांग में कमी आ सकती है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है।