{"_id":"58db81dc4f1c1bf64c63dab4","slug":"electricity-board-hike-of-girlfriends-opposition-to-privatization-sunam-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड के मुलाजिमों ने दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड के मुलाजिमों ने दिया धरना
संगरूर
Updated Wed, 29 Mar 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
सुनाम में 66 केवी ग्रिड के समक्ष धरना देते मुलाजिम यूनियन के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र और प्रदेश सरकार के मुलाजिम विरोधी रवैये के खिलाफ बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन के नेतृत्व में स्थानीय 66 केवी ग्रिड के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। रोष धरने में पंजाब और केंद्र सरकार के अलावा पावरकॉम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
इस दौरान यूनियन के सर्कल सचिव जगदेव सिंह बाहिया, रणजीत सिंह और सुखदेव शर्मा ने कहा कि पहले से स्वीकार की गई मांगों को लागू करने में पावरकॉम प्रबंधन टाल मटोल कर रहा है। केंद्र की मोदी सरकार भी निजीकरण को बढ़ावा देकर बड़ी कंपनियों को लाभ पहुंचा रही है।
बिजली विभाग में पद रिक्त होने के बाद भी भर्ती नहीं की जा रही है और ठेकेदारी प्रणाली चलाई जा रही है। सरकार को उक्त मांगों की तरफ ध्यान देकर भर्ती करनी चाहिए। धरने में सरूप सिंह, अमरीक सिंह, सुखजंट सिंह, साधू सिंह, शमशेर सिंह और राजिंदर सिंह मौजूद थे।