फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Eight arrested for hacking computer gang in police recruitment

गिरोह के मेंबर काबू

Sun, 26 Sep 2021 09:41 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Eight arrested for hacking computer gang in police recruitment
पटियाला। पंजाब पुलिस की दो महीने पहले सब इंस्पेक्टरों की भर्ती के लिए हुई आनलाइन लिखित परीक्षा में बड़ा घोटाला हुआ। 15 से अधिक सदस्यों वाले एक गिरोह ने कंप्यूटर हैक करने के बाद उम्मीदवारों के पेपर दिए थे। गिरोह का नेटवर्क पटियाला से यूपी तक है। पुलिस ने इस गिरोह के आठ सदस्यों को धर दबोचा है।
विज्ञापन

थाना अनाज मंडी में 16 सितंबर को इस संबंध में केस दर्ज किया गया था। पुलिस इस गिरोह की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। पटियाला पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह के दो सदस्य अभी भी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में गुरप्रीत सिंह शैली निवासी रटौला, हरदीप सिंह लाडी निवासी फतेहपुरी, प्रदीप कुमार सोनू निवासी पटियाला, जसवीर सिंह निवासी ज्ञान कालोनी पटियाला, बलजिंदर सिंह पाबला निवासी मोहाली, अंकित कुमार निवासी यूपी, लवनीश गुप्ता निवासी संगरूर और जसविंदर सिंह शामिल है। जबकि मामले में नामजद अवतार सिंह निवासी संगरूर व किशन निवासी पंचकूला की तलाश जारी है। मामले के मुताबिक पंजाब पुलिस ने 560 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती के लिए भर्ती निकाली थी। जुलाई में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद लिखित परीक्षा रखी गई थी। परीक्षा 800 अंकों की थी और सरकार ने एक प्राइवेट फर्म के साथ समझौता करते साफ्टवेयर के जरिये परीक्षा लेना तय किया था। उक्त गिरोह ने प्रति उम्मीदवार 30 लाख रुपये में सौदा करने के बाद कंप्यूटर हैक करके बाहर बैठे ही आनलाइन पेपर दिए थे। इसके कुछ दिनों बाद जांच में इस घोटाले का पर्दाफाश होने पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed