{"_id":"354391f058e3c30444cebd7b4fc6c157","slug":"economically-backward-people-found-reservations-captain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक रूप से पिछड़ों को भी मिले आरक्षण : कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक रूप से पिछड़ों को भी मिले आरक्षण : कैप्टन
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 02 Feb 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नौकरियों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ी श्रेणियों के अलावा आर्थिक तौर पर पिछड़े वर्गों के लिए भी आरक्षण का समर्थन किया है।
कैप्टन ने सोमवार को जारी बयान में कहा है कि जनरल श्रेणियों के आर्थिक तौर पर पिछडे़ वर्गों के साथ संबंधित नौजवानों को भी आरक्षण का फायदा मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विभिन्न वर्गों जैसे एससी, एसटी और ओबीसी को मिलने वाले फायदों को छेडे़ बगैर जनरल श्रेणियों के साथ संबंधित जरूरतमंदों को भी आरक्षण का फायदा मिलना चाहिए।
कैप्टन ने माना कि खेतीबाड़ी के बुरे हालातों के कारण किसानों को नुकसान हो रहा है। इसका असर उनके बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। प्रदेश के किसान अपने परिवार को रोटी नहीं खिला पा रहे हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना दूर की बात है।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि इस मुद्दे पर स्टूडेंट्स से लिखित सलाहें ली जाएंगी। वह इन सलाहों को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेंगे ताकि 2017 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इनको लागू किया जा सके। कैप्टन ने कहा कि पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में वह ही वादे किए जाएंगे जो बाद में पूरे किए जा सकें।
कैप्टन ने यह भी दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर बेरोजगारी दूर की जाएगी। साथ ही नशों के बढ़ते कारोबार पर नकेल कसी जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सरकारी गर्ल्स कॉलेज में पहुंचकर छात्राओं से बात करके उनके मन की बात जानी। कैप्टन ने जाना कि स्टूडेंट्स क्या चाहते हैं। उनकी अपनी सरकार से क्या अपेक्षाएं हैं।