फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   earth, five Driaon, water, state blocks Dark Zone,Patiala

तो पांच दरियाओं की धरती पर पड़ेगा!

Wed, 04 Jun 2014 11:17 PM IST
पटियाला।
पटियाला। Updated Wed, 04 Jun 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
earth, five Driaon, water, state blocks Dark Zone,Patiala
यही हालात रहे तो आने वालेे सालों में पांच दरियाओं की धरती पंजाब में पानी ढूंढे नहीं मिलेगा। इसके लिए प्रदेश का हर व्यक्ति जिम्मेदार होगा।  प्रदेश में हर साल भूजल स्तर 23 सेमी घट रहा है। गैर सरकारी संगठनों की मानें तो ये गिरावट 50 सेमी तक है।
विज्ञापन


सॉयल एवं वाटर कंजर्वेशन विभाग के अनुसार जोन तीन में पानी का तेजी से दोहन हो रहा है। इसमें अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, नवांशहर, संगरूर के कुछ हिस्से और होशियारपुर, रोपड़, गुरदासपुर शामिल हैं।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 14.54 मिलियन एकड़ फीट (एमएएफ) पानी उपलब्ध है। उपभोग 39 एमएएफ तक हो रहा है। पंजाब के 138 ब्लॉकों में से 93 ब्लॉक डार्क जोन घोषित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 40 साल में पंजाब में पानी के सबसे बड़े स्रोत बारिश ने भी मुंह मोड़ लिया। भाखड़ा ब्याज मैनेजमेंट बोर्ड के आंकड़े भी बताते हैं कि राज्य में पानी की लगातार कमी होने से बिजली उत्पादन प्रभावित हो रहा है। वही राज्य में ट्यूबवेलों की संख्या में लगातार बढ़ रही है।

धान की फसल की अधिकता भी भूजल स्तर के लिए घातक साबित हो रही है। प्रदेश में मौजूदा समय में 27 लाख हेक्टेयर जमीन पर धान की फसल की रोपाई हो रही है। खेती विरासत संगठन के डायरेक्टर सुरिंदर सिंह ने बताया कि पानी के गिरते स्तर के चलते पानी की गुणवत्ता भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।


मुख्य खेतीबाड़ी अफसर इंद्रपाल सिंह सोहल ने बताया कि पटियाला जिले के कई गांव तो ऐसे हैं जहां पर पानी का स्तर 40 मीटर तक नीचे चला गया है। जिसमें पातड़ां और सनौर शामिल हैं। पटियाला डार्क जोन में आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed