फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   drunk neighbor rape with 16 year old girl in Patiala

पड़ोसी ने की दरिंदगी: नशे की हालत में रात दो बजे आ धमका आरोपी, सो रही किशोरी को घसीटता ले गया, फिर की वारदात

Wed, 04 Sep 2024 07:34 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 04 Sep 2024 07:34 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला में 16 साल की किशोरी से पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। आरोपी रात दो बजे किशोरी के घर पर आ धमका और नाबालिग को घसीटता हुआ ले गया।

विज्ञापन
drunk neighbor rape with 16 year old girl in Patiala
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला में पड़ोसी ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म की वारदात की है। आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली 16 साल की किशोरी के साथ यह वारदात की है। आरोपी पड़ोसी नशे की हालत में रात दो बजे आ धमका और किशोरी को घसीटता हुआ बाड़े में ले गया। घटना के वक्त पीड़िता के घर वाले घर पर नहीं थे। घर के सदस्य किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। 

विज्ञापन


वारदात के समय नाबालिग अपने घर पर दादी के साथ थी। परिवार के बाकी सदस्य किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बाहर गए थे। थाना घग्गा पुलिस ने पीड़ित नाबालिग के पिता की शिकायत पर आरोपी गुरविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नाबालिग के पिता की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, एक सितंबर को वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में किसी समागम में हिस्सा लेने के लिए बाहर गया था। घर में उसकी 16 साल की बेटी बीमार दादी की देखरेख के लिए रूक गई थी। तड़के करीब दो बजे आरोपी गुरविंदर सिंह ने नशे की हालत में घर पर आया और दरवाजा खटखटाया। वह बेटी को घसीट कर बाड़े में ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed