फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Drugs recovered from seven places in a campaign launched in view of elections, 504 bottles of illicit liquor recovered from the car in the accused's control

चुनावों के मद्देनजर चलाई मुहिम में सात जगहों से नशे बरामद, आरोपी काबू पातड़ां में कार से 504 बोतलें अवैध शराब बरामद, मौके से चाल

Sat, 05 Feb 2022 10:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Drugs recovered from seven places in a campaign launched in view of elections, 504 bottles of illicit liquor recovered from the car in the accused's control
पटियाला। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चलाई जा रही मुहिम के तहत पटियाला पुलिस ने जिले में विभिन्न जगहों से काफी मात्रा में नशे बरामद करके तस्करों को काबू किया है। इसके तहत थाना शंभू पुलिस ने गुरसेवक सिंह निवासी गांव नाईवाला से 600 ग्राम अफीम, थाना भादसों पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार ढेहा बस्ती निवासी संजीव कुमार से 80 ग्राम सुल्फा, 600 नशीली गोलियां, थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने स्कूटरी सवार विक्की कुमार और असीम निवासी मीर कुंदला से 250 नशीली गोलियां, थाना घग्गा पुलिस ने कार सवार जय सिंह निवासी भाखड़ा एनक्लेव, गुरमीत सिंह निवासी जोगिंदर नगर बकरारा से 48 बोतलें शराब, थाना सदर नाभा पुलिस ने बंसो कौर निवासी छींटावाला के घर पर रेड करके एक प्लास्टिक की थैली में रखी 16 बोतल देसी शराब और थाना जुल्कां पुलिस ने बावा सिंह निवासी गांव हाजीपुर के घर पर रेड करके 200 लीटर लाहन बरामद की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

उधर थाना पातड़ां पुलिस ने नशा तस्करों की कार से शराब बरामद की है। जानकारी के मुताबिक एएसआई अमरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर भगत सिंह चौक की तरफ जा रहे थे। जहां पुलिस को देखकर एक कार चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की। पीछा किया तो वह अंधेरे का फायदा उठाकर चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर कार से 504 बोतलें हरियाणा मार्का शराब बरामद की गई। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed