फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Devotees thronged the historic Shri Kali Mata temple on Ashtami, the royal city that resonated with Shri Kali Mata's cheers.

श्री काली माता के जयकारों से गूंजा शाही शहर अष्टमी पर ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा

Sat, 09 Apr 2022 10:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Devotees thronged the historic Shri Kali Mata temple on Ashtami, the royal city that resonated with Shri Kali Mata's cheers.
पटियाला। अष्टमी के पावन मौके पर शनिवार को शाही शहर श्री काली माता के जयकारों की आवाज से गूंज उठा। पूरे मालवा क्षेत्र में मान्यता प्राप्त पटियाला स्थित एतिहासिक श्री काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

तड़के पांच बजे से भक्तों ने लंबी लाइन में लगकर मंदिर में माथा टेकना शुरू किया और यह सिलसिला रात तक जारी रहा। खास बात यह है कि देर रात दो बजे से ही श्रद्धालु लाइन में लगना शुरू हो गए थे। इस मौके पर दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे। हालांकि मंदिर में इनकी सुविधा के लिए पीने के पानी से लेकर लंगर, कड़े सुरक्षा प्रबंध और टेंट लगाए गए थे, जिससे किसी श्रद्धालु को धूप में लाइन में न लगना पड़े। गौरतलब है कि यूं तो साल भर पटियाला के काली माता मंदिर में भक्त माथा टेकने आते हैं, लेकिन हर साल चैत्र के नवरात्रों में खासतौर से अष्टमी वाले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से यहां माथा टेकने के लिए आते हैं। इस दिन यहां बड़ा मेला भी लगता है।
विज्ञापन

कोरोना के बाद इस बार मंदिर में ज्यादा श्रद्धालुओं की जुटने की संभावना जताई जा रही थी। वहीं हुआ और श्रद्धालुओं की लाइन मंदिर से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित टीवी अस्पताल तक लगी। दोपहर बाद भीड़ कम होने का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन श्रद्धालुओं का तांता थमा नहीं। रात तक बड़ी संख्या में भक्त माथा टेकने को आते रहे। नवरात्रों के चलते प्रशासन ने मंदिर के बंद होने का समय रात 9 बजे से बढ़ाकर 10 बजे तक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed