फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Devotees throng the historic Kali Mata temple on the first Navratri

पहले नवरात्र पर ऐतिहासिक काली माता मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता हजारों की गिनती में भक्तों ने टेका माथा, मंदिर परिसर में स

Sat, 02 Apr 2022 10:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Devotees throng the historic Kali Mata temple on the first Navratri
पटियाला। पहले नवरात्र के मौके पर शनिवार को ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दिन भर में पटियाला से ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से पहुंचे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। भक्तों के लिए मंदिर के अंदर व बाहर लंगर का प्रबंध किया गया था।
विज्ञापन

पटियाला स्थित ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर की पूरे मालवा क्षेत्र में मान्यता है। यूं तो साल भर यहां भक्तों का आना लगा रहता है, लेकिन खासतौर से नवरात्रों के दौरान दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां माथा टेकने पहुंचते हैं। शनिवार को पहले नवरात्र के मौके पर सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। लाइन में लग कर घंटों के इंतजार के बाद भक्तों ने माता को माथा टेका। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। साथ ही इस बार मंदिर आने वाले लोगों को अपना वाहन खड़ा करने में परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से प्रबंध किए गए हैं। मंदिर के नजदीक पड़ते सिनेमा घरों फूल, मालवा, हरबंस के परिसरों में पार्किंग के प्रबंध किए गए हैं। अक्सर वाहन इधर-उधर खड़ा करने से चोरी की घटनाएं होती रहती थीं।
विज्ञापन

इस मौके पर हिंदू सुरक्षा समिति के राजेश केहर ने कहा कि मंदिर परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। एक अस्थायी पुलिस चौकी भी बनाई गई है। किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत है, तो वहां संपर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि पहले नवरात्र पर दिन भर में करीब 50 हजार श्रद्धालु मंदिर में माथा टेक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed